फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गरिमा और निष्ठा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

गरिमा और निष्ठा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

Sun, 12 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गरिमा और निष्ठा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
गरिमा और निष्ठा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
विज्ञापन

हरियाली तीज पर विभिन्न संगठनों की ओर से हुए आयोजन
प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं ने जमकर की मस्ती
फोटो- 08 में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सावन के महीने में हरियाली तीज का महत्व देखते हुए विभिन्न संगठनों ने समारोह आयोजित करने शुरू कर दिए हैं। आयोजनों में गीत-संगीत के माध्यम से तीज क्वीन का चयन कर सम्मानित किया जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाएं खूब मौजमस्ती कर रही हैं।
ज्ञानदीप विद्या मंदिर सेेहरामऊ दक्षिणी में तीजोत्सव मनाया गया, जिसमें महिला अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। महिलाओं के बीच मेहंदी, डांस आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं और शृंगार के आधार पर गरिमा सिंह को तीज क्वीन चुना गया। मुख्य अतिथि तनुजा बाथम और सचिन बाथम ने तीज क्वीन को ताज पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। मुक्ता मिश्रा के संचालन में हुए आयोजन में प्रबंधक अमित सिंह ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में शरद गौड़, शिल्पी, आयुषी, संध्या, प्रिया, जिया उल खान, महेंद्र, प्रभात आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

अखंड भारतीय कायस्थ समाज के आयोजन में मेहंदी, म्यूजिकल चेयर, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं के बीच महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। समारोह में निष्ठा श्रीवास्तव को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वाती सक्सेना, मोनिका उर्वशी सक्सेना, कोमल सक्सेना, निष्ठा श्रीवास्तव, दीक्षा सक्सेना, वीना सक्सेना विजयी घोषित की गईं। तीज क्वीन के चयन में निर्णायक की भूमिका एकता सक्सेना, ज्योति सक्सेना और अंकिता ने निभाई। जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव की देखरेख में हुए आयोजन में संजय सक्सेना, ध्रुव सक्सेना, महेश सक्सेना, मनोज सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, कृपा शंकर सक्सेना आदि का योगदान रहा। समारोह मंजुला सक्सेना, अंबिका श्रीवास्तव, सुनीता सक्सेना के संयोजन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में शिवानी शर्मा ने प्रथम, पलक वर्मा ने द्वितीय, अंजली ने तृतीय, जूनियर वर्ग में अमिषा और रिषिता ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय और आस्था ने तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में गीता बोस, लक्ष्मी सक्सेना, शिखा दीक्षित, आभा श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा।

जीपी इंटर कॉलेज में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राधा वर्मा ने प्रथम, रोली ने द्वितीय, नेेहा वर्मा ने तृतीय स्थान पाया। प्रबंधक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed