फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   four dies in different accidents

हादसों में बाइक सवार समेत चार लोगों की मौत

Wed, 20 Jun 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Wed, 20 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
four dies in different accidents
demo pic
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी घायल हो गए। उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पहला हादसा सोमवार रात 10 बजे कांट में कुर्रिया रोड पर हुआ, यहां क्वालिस वाले ने बाइक वाले को टक्कर मार दी। इससे उसकी जान चली गई। दूसरा हादसा निगोही में चेना के पास रात नौ बजे हुआ, यहां बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। उधर, मंगलवार शाम चार बजे थाना पुवायां क्षेत्र में भूड़ा मैनारी के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंद दिया।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव मुड़िया नरायनपुर निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र सिंह अपने साथी थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी लालू के साथ सोमवार की रात बाइक से उसके गांव कुर्रियां कलां जा रहे थे। रात लगभग दस बजे बाइक दोनों गांव गुरथना के पास पहुंचे थे तभी सामने हरदोई की ओर से आ रही क्वालिस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें नरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि लालू घायल हो गया। घटना में क्वालिस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक व्यक्ति भी घायल हो गया। उधर, थाना निगोही क्षेत्र में पुवायां रोड पर सोमवार रात नौ बजे चैना रूरिया और गुरुद्वारा के बीच दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गई। इस हादसे में बाइक सवार निगोही क्षेत्र के गांव पराझरसा निवासी 25 वर्षीय लालू प्रसाद की मौत हो गई, जबकि उनके चचिया ससुर पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी 26 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की मौत हो गई। उधर, पुवायां क्षेत्र में गांव भूड़ा मैनारी के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार सिंधौली क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी 30 वर्षीय दीप सिंह यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर गई मासूम की जान
मीरानपुर कटरा। क्षेत्र के गांव पिपरी खुर्द में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर पांच वर्ष के मासूम की मौत हो गई।
गांव पिपरी खुर्द निवासी अरविंद का पांच वर्ष का बेटा अनुदेश मंगलवार सुबह आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। अनुदेश उसकी की चपेट में आ गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। मासूम बेटे का शव देखकर मां अनीता बार-बार बेहोश हो रही थी। अनुदेश दो बहनों में सबसे छोटा था। घटना की रिपोर्ट मृतक के दादा ओमपाल ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय से टकराई बाइक, तीन घायल
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव ग्वारी के पास सोमवार रात 12 बजे दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग गाय से टकराने के बाद जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। घायलों में रौसरकोठी निवासी 38 वर्षीय अजय कुमार शर्मा, रायबरेली ऊंचाहार निवासी 45 वर्षीय शिव दर्शन, बिजलीपुरा निवासी 35 वर्षीय विशाल हैं। शिव दर्शन की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उनको लखनऊ रेफर किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed