{"_id":"687fc99386966ef5d30447c3","slug":"20-new-arogya-mandirs-will-be-built-health-facilities-will-be-available-near-home-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-148694-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 20 नए आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे, घर के नजदीक ही मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 20 नए आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे, घर के नजदीक ही मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन
वाडूजई प्रथम में स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
शाहजहांपुर। लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 20 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना की जाएगी। नगर क्षेत्र समेत ब्लॉक स्तर पर आरोग्य मंदिरों को स्थापित करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसकी स्थापना से लोगाें को आसानी से उपचार मिल सकेगा। साथ ही टीकाकरण व खून की जांच की सुविधा मिलेगी।
जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में 250 आरोग्य मंदिर की स्थापना कर सीएचओ की तैनाती की गई है। शहरी क्षेत्र में 12 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व इतने ही आरोग्य मंदिर स्थापित हैं। इन केंद्रों पर मरीजों को ओपीडी में सामान्य बीमारियों, खून की जांच, रैबीज का इंजेक्शन, टीकाकरण आदि की सुविधा दी जाती है।
लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अब शहरी क्षेत्र में 20 नए आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएंगे। एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि नगर क्षेत्र में आठ, तिलहर में चार, कटरा, कांट, अल्हागंज और खुटार में एक-एक, जलालाबाद में दो और पुवायां में दो आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएंगे। आरोग्य मंदिरों को स्थापित करने के लिए भवन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
--
डॉक्टर और स्टाफ नर्स की होगी भर्ती
नए आरोग्य मंदिर पर ओपीडी संचालित करने के लिए डॉक्टर, स्टाफ नर्स और स्पोर्टिंग स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए स्टाफ की भर्ती की जाएगी। नए केंद्रों पर मरीजों को ओपीडी समेत अन्य सुविधाएं देने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
--
शहरी क्षेत्र में 20 नए आरोग्य मंदिरों को खोला जाएगा। उसके लिए चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। भवन मिलने के बाद स्टाफ की भर्ती निकाली जाएगी। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आरोग्य मंदिरों को खोला जा रहा है।
- डॉ.पीपी श्रीवास्तव, एसपीएमओ