{"_id":"5ba29089867a557ebf6cc271","slug":"191537380489-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस केंद्रों पर 25 से होगी डीएलएड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस केंद्रों पर 25 से होगी डीएलएड परीक्षा
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस केंद्रों पर 25 से होगी डीएलएड परीक्षा
शाहजहांपुर। एनआईओएस से संचालित डीएलएड प्रशिक्षण के द्वितीय सेमेस्टर के विभिन्न कोड तथा प्रथम सेमेस्टर में अनुपस्थित छात्र-छात्राओं की परीक्षा 25 से 29 सितंबर तक दस कॉलेजों में होगी।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अंबरीष श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि परीक्षा को शुचितापूर्ण बनाए रखने की जिम्मेदारी केंद्राध्यक्षों की है, इसलिए इस ओर पूरा ध्यान दिया जाए। कोई भी परीक्षार्थी कैलकुलेटर, मोबाइल फोन आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लेकर परीक्षा कक्ष में नहीं जाएगा। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे संचालित रखे जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केंद्राध्यक्ष के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डायट प्राचार्य चंद्रपाल ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन सचल दल बनाए गए हैं। बैठक में डीआईओएस शैफाली प्रताप, बीएसए आदि मौजूद रहे। अधिक जानकारी के लिए संबंधित छात्र डायट कार्यालय से संपर्क कर सकता है। ब्यूरो