फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   निकाय चुनाव के 1394 प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा

निकाय चुनाव के 1394 प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा

Thu, 30 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के 1394 प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा
counting - फोटो : amar ujala
सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
विज्ञापन

सदर तहसील के तीनों निकायों की जीएफ कॉलेज में होगी काउंटिंग
जीएफ कॉलेज समेत तहसीलों के मतगणना स्थल छावनी में तब्दील


शाहजहांपुर। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 के तहत जिले की दसों निकाय सीटों पर चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के 1394 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे मतों की गिनती आरंभ होने के साथ खुलने लगेगा। सदर तहसील के तीनों निकायों की मतगणना के लिए जीएफ कॉलेज परिसर के बड़े हिस्से समेत अन्य तहसील मुख्यालयों के मतगणना स्थलों को बेरीकेडिंग लगाकर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जीएफ कॉलेज में सुबह से लेकर दिन ढलने तक कर्मचारी मतगणना की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने मेें जुटे रहे। इस बीच, राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक डॉ. सरोज कुमार और डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ जीएफ कॉलेज जाकर वहां मतगणना के लिए की गईं तैयारियों समेत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिले के सभी निकायों से अध्यक्ष पदों के लिए 97 और वार्ड सदस्य पदों के लिए 1297 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। मतदान के बाद सभी 527 बूथों की मत पेटिकाएं जिला मुख्यालय समेत अन्य तहसीलों के उन्हीं भवनों में स्ट्रांग रूम बनाकर रखी गईं, जहां शुक्रवार को सुबह काउंटिंग होनी है। इसीलिए सदर तहसील की मतपेटिकाओं का स्ट्रांग रूम जीएफ कालेज में बनाया गया। पुवायां तहसील के दोनों निकायों (पुवायां नगरपालिका एवं खुटार नगर पंचायत) की मतगणना पुवायां इंटर कालेज में, तिलहर तहसील के तीनों निकायों (तिलहर नगरपालिका समेत कटरा व खुटार नगर पंचायत) के मतों की गिनती वहां के मंडी समिति परिसर में और जलालाबाद तहसील के दोनों निकायों (जलालाबाद नगरपालिका एवं अल्हागंज नगर पंचायत) की काउंटिंग वहां के मंडी समिति परिसर में होगी।
विज्ञापन


जीएफ कॉलेज का दक्षिणी हिस्सा बना अभेद्य दुर्ग
सदर तहसील के तीनों निकायों के लिए कुल 147 काउंटिंग टेबल लगाई गई हैं। इनमें सें 70 टेबल पर शाहजहांपुर नगरपालिका परिषद, चार पर नगर पंचायत रोजा और दस टेबल पर कांट नगर पंचायत के मतों की गिनती की जाएगी। टेबल लगाने के लिए प्रशासन ने जीएफ कॉलेज के दक्षिणी हिस्से को वनस्पति विज्ञान विभाग से लेकर भूगोल विभाग तक बेरीकेडिंग करके अभेद्य दुर्ग में बदल दिया है। इस हिस्से में पूरे बरामदे को मेज-कुर्सियां डालकर लोहे के तार वाली जालियों से घेर दिया गया है, जिससे कि गणना के दौरान प्रत्याशी और उनके एजेंट टेबल पर रखे मतपत्र अथवा अन्य किसी सामग्री तक नहीं पहुंच सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सर्वेश कुमार के अनुसार सभी परिणाम शाम चार बजे तक मिल जाने की उम्मीद है। इसके बावजूद काउंटिंग अथवा नतीजे घोषित होने में देरी की आशंका को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने प्रत्येक टेबल को बिजली की वायरिंग से लैस कराकर वहां बल्ब टंगवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणना कर्मचारियों के लिए बनाए गए आठ काउंटर
जिन कर्मचारियों की मतगणना में ड्यूटी लगाई है, उन्हें टेबल वार ड्यूटी सौंपने के लिए जीएफ कॉलेज में मल्टीपरपज हॉल के पास कुल आठ काउंटर बनाए गए हैं। कर्मचारियों को मतगणना की ड्यूटी के लिए सुबह सात बजे जीएफ कॉलेज पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रभारी पंचस्थानीय चुनावालय सरोज कुमार के अनुसार सुबह आठ बजे सबसे पहले प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के समक्ष बैलेट बॉक्स खोलकर मतपत्रों की बंडलिंग का काम शुरू होगा। यह काम पूरा होने के साथ ही मत पत्रों की प्रत्याशी वार गिनती शुरू हो जाएगी।


मतगणना केंद्रों पर जब्त किए जाएंगे मोबाइल
मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंटों को प्रवेश देने से पहले उनकी सघन जांच और जामा तलाशी होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सर्वेश कुमार के अनुसार मतगणना केंद्रों के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन समेत माचिस, बीडी-सिगरेट, लाइटर आदि ले जाने की परमीशन नहीं दी जाएगी। जांच में यह वस्तुएं पाए जाने पर जब्त कर ली जाएंगी। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं को कोई असुविधा होने पर वे प्रेक्षक डॉ. सरोज कुमार को उनके मोबाइल फोन 8127599104 पर संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed