फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जीएसटी की दिक्कतों पर बरसे व्यापारी और वकील

जीएसटी की दिक्कतों पर बरसे व्यापारी और वकील

Wed, 25 Oct 2017 06:18 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी की दिक्कतों पर बरसे व्यापारी और वकील
शाहजहांपुर। जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का दो माह बाद भी समाधान नहीं होने के बावजूद जुर्माना लिए जाने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को खिरनीबाग के वाणिज्य कर कार्यालय जाकर नारेबाजी की। इस दौरान उनके साथ टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट और मिश्रा गुट के पदाधिकारियों नेअफसरों पर जीएसटी से जुड़े सवालों की बौछार की। बाद में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर टैक्स की अदायगी रोक देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता और नगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में दोनों संगठनों के व्यापारी खिरनीबाग वाणिज्य कर कार्यालय जाकर टैक्स बार के हड़ताली वकीलों से मिले। चूंकि, जीएसटी की दिक्कतों से टैक्स बार के वकील भी जूझ रहे हैं। इसलिए व्यापारियों ने वकीलों को भी अपनी मुहिम में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में व्यापारियों और वकीलों का जत्था हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करता हुआ कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां केंद्र सरकार को निशाने पर लेकर तीखी नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दिवाली अवकाश पड़ने और जीएसटी पोर्टल ठीक से काम नहीं करने के बावजूद रिटर्न देने मेें देरी पर लिया जा रहा जुर्माना तत्काल माफ करने और रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाए जाने की मांग की। प्रदर्शन में नारायण दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठ, महेंद्र चावला, उवैस हसन खां, अभिषेक जायसवाल, मनोज खन्ना, अमित शर्मा, महावीर अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed