{"_id":"5980a0014f1c1bf8588b473c","slug":"191501601793-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खातों से आधार लिंक कराएं मदरसा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खातों से आधार लिंक कराएं मदरसा छात्र
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा छात्र खातों से आधार लिंक कराएं
शाहजहांपुर। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामजी मिश्र ने मदरसा छात्रों से अपने बैंक खाते आधार से लिंक कराने को कहा है। उन्होंने संचालकों, प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी छात्र-छात्राओं को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए उनके आधार नंबर बैंक खातों से संबद्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में निदेशक (अल्पसंख्यक कल्याण) से प्राप्त दिशा निर्देशों का उल्लेख करते हुए एसडीएम ने कहा कि केंद्र्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत देय सब्सिडी में आधार नंबर का उल्लेख किया जाना अनिवार्य है। इसलिए मदरसों और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनवाना और उन्हें बैंक खातों से लिंकअप कराना सुनिश्चित करें। ब्यूरो