फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   19.47 lakh democracy fighters will meet 59

59 लोकतंत्र सेनानियों को मिलेंगे 19.47 लाख रुपये

Tue, 24 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 24 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने मंगलवार को जिले के 59 लोकतंत्र सेनानियों को 19 लाख 47 हजार 500 रुपये की सम्मान राशि ई-पेमेंट से सीधे सभी के बैंक खाते में  भुगतान करने की स्वीकृति दी है। आपातकालीन अवधि के दौरान 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के बीच में मीसा / डीआईआर में जेल में निरुद्ध जिले के राजनैतिक बंदियों / लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान राशि देने के लिए वित्तीय वर्ष 2016 -17 के लिए शासन से 70 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। इससे बीते माह फरवरी से मार्च हेतु प्रति लोकतंत्र सेनानी को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से एवं माह अप्रैल से प्रति लोकतंत्र सेनानी को 15 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इसी वर्ष चार अप्रैल से सम्मान राशि पांच हजार रुपये बढ़ा दी गई है। सम्मान राशि पाने वालों में बागेश्वर नाथ, गोपीनाथ गुप्ता, ओमशंकर, राजाराम मिश्र, हरभजन, अयुब हसन खॉ, निरंजनपाल, रईस मियां, सुशील कुमार, सुरेश चंद्र, सतवीर सिंह, रामबाबू, राकेश गुप्ता, अशोक कुमार, गिरीश चंद्र, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, शमीम, नवीशेर, दिनेश उर्फ ननकी, इसरार हसन, रामसेवक, बिंद्रा, गंगाबख्स सिंह, जाहिद हुसैन, कृष्णपाल शर्मा, रामेश्वर दयाल, प्रभात चंद्र, रामशंकर, मैकू, रामसागर, ओमपाल सिंह, शंकर लाल, कोविद कुमार सिंह, रामस्वरूप, संतराम, सुभाष चंद्र, जगमोहन सहाय, सूरजपाल, रिषीपाल, रघुवीर सिंह, जोगेंद्र पाल सिंह, श्रीराम गंगवार, देवीराम, बादाम सिंह, वृंदावन, ओमप्रकाश, श्रीकृष्ण, रामभरोसे, प्रेमचंद्र, जगदेव, आशाराम, अब्दुल गनी खॉ, रघुवीर सिंह, रघुवर दयाल, श्रीराम गिरीश, राधाकृष्ण गुप्ता, राजाराम वर्मा, सुबेदार वर्मा, वारिस अली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed