फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   186 New corona case found

कोरोना संक्रमण के 186 नए संक्रमित केस मिले

Sun, 23 Jan 2022 08:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
186 New corona case found
शाहजहांपुर। जनपद में कोरोना की रफ्तार बढ़ गई। हर रोज 150 से अधिक केस सामने आ रहे हैं। अहम बात यह है कि तीसरी लहर में 21 से 40 की उम्र वाले सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे। इसमें पुरुषों की संख्या सबसे ज्यादा है। बुजुर्ग पर भी कोरोना का साया मंडरा रहा। रविवार को कोविड-19 के 186 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें चीनी मिल के छह कर्मचारी, सीएचसी तिलहर के चार कर्मियों समेत छह स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर और पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि रविवार को 79 नए केस सामने आए हैं। जिले में अब 1123 सक्रिय केस हो गए हैं। 1090 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जेल के अस्थायी भवन एल-1 में 25, एलटी-2 में दो मरीज भर्ती हैं। एल-3 कैटेगिरी के तीन मरीज लखनऊ और बरेली में भर्ती हैं।
विज्ञापन

संक्रमित होने वालों में बच्चों की संख्या कम
-तीसरी लहर में संक्रमित होने वालों में बच्चों की संख्या कम है। स्कूल बंद होने के चलते बच्चों की पॉजिटिविटी रेट भी कम है। पहली और दूसरी लहर में बच्चों कम संक्रमित हुए थे। स्कूल में शिक्षण कार्य ठप होने से बच्चे अधिक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed