फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खुदा की बारगाह में दुआ को उठे हजारों हाथ

खुदा की बारगाह में दुआ को उठे हजारों हाथ

Mon, 26 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खुदा की बारगाह में दुआ को उठे हजारों हाथ
शाहजहांपुर। जिले में ईद-उल-फितर पुरखुलूस माहौल में मनाया गया। सुबह ईदगाह (बड़े खुतबे) पर हजारों मुसलमानों ने ईद की नमाज पढ़ी और मुल्क एवं कौम की सेहत और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने मुस्लिमों को तीन तलाक से बचने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

मौलाना मंजरी ने तकरीर में तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि औरत-मर्द का एकसाथ रहना किसी भी सूरत में मुमकिन न हो तभी तलाक दिया जाना चाहिए। छोटे-मोटे विवादों और गुस्से में औरत को तलाक न दिया जाए। इसके लिए मुसलमानों को जागरूक होने की जरूरत है। तलाक के बाद यदि पति-पत्नी फिर से एक साथ आना चाहते हैं तो इसके लिए हलाला के रूप में व्यवस्था दी गई है, जो एक तरह की सजा ही है। इसका पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने मुल्क को ताकतवर, सेहतमंद और तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए हुक्मरानों को सद्बुद्धि देने की अल्लाह तआला से दुआ की। उन्होंने कहा कि सभी को न्याय मिले और सभी कौमें एक साथ भाईचारे से मिलजुल कर रह सकें, इसके लिए हुक्मरानों को न्याय करने की अल्लाह ताकत दे। किसी के साथ अन्याय न हो। मौलाना ने कहा कि इस्लाम दहशतगर्दी के सख्त खिलाफ है, जो लोग इससे जुड़े हैं, अल्लाह उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने मुल्क के वर्तमान हालातों पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर ईदगाह कमेटी के सदर राहत अली खां, नायब सदर मिर्जा आसिफ अली बेग, सचिव सैयद कासिम रजा, आफाक अली उर्फ बच्चन आदि ने भी तकरीर की।
विज्ञापन

ईदगाह पर डटे रहे डीएम-एसपी
ईदगाह पर नमाज के दौरान डीएम नरेंद्र सिंह और एसपी केबी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद भी दी। सुरक्षा व्यवस्था में एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र शर्मा, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एलआईयू इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह सलूजा समेत अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी, नगर पालिका ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर, जेई विक्रमजीत सिंह, प्रभारी सहायक अभियंता एसके कनौजिया, फायर ब्रिगेड अधिकारी समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के भी लगे पंडाल
ईदगाह पर परंपरागत ढंग से राजनीतिक दलों ने भी पंडाल लगाए। सपा के पांडाल में चेयरमैन तनवीर खां, एमएलसी अमित यादव रिंकू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, पूर्व विधायक राजेश यादव, सैयद रिजवान अली, नासिर अली, नाजिम अली, अतहर अली, इमरान खान, अतीक, निहाल, याकूब कुरैशी, मुशीर आदि मौजूद रहे। बसपा के पंडाल में जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, रामकुमार मौर्या, हाजी मो. असलम खां, मो. शहनवाज, मो. नफीस खां, इमरान सईद खां, रऊफ खां ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। कांग्रेस के पंडाल में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र, शाहिद अनवर कुरैशी, तसनीम अली खां लोगों से गले मिले। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पंडाल में तसलीम लगारी, शबाब अली, शब्बू खां, फूल मियां, शाहेद अंसारी, शकील खां, कयूम खां आदि मौजूद रहे।
मजारों पर फूल चढ़ाकर मांगी दुआ
ईद की नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तान में अपने मरहूम पूर्वजों की मजारों पर फूल चढ़ाकर मगफिरत की दुआ की। ईदगाह मुख्य मार्ग के दूसरी ओर कब्रिस्तान पर सैकड़ों लोगों ने इस दुनिया में नहीं रहे बुजुर्गों के लिए दुआएं मांगीं और उनकी मजार पर गुलाब की पंखुड़िया चढ़ाकर अगरबत्तियां जलाईं। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा।
मेले में बच्चों ने झूलों, वोटिंग का उठाया लुत्फ
ईद की नमाज के बाद ईदगाह परिसर में लगे मेले महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने जमकर खरीददारी की। बच्चों ने मेले में लगे तरह-तरह के झूलों, ट्रेन, वोटिंग आदि का लुत्फ लिया, वहीं महिलाओं ने मेले में शृंगार सामग्री के साथ गृहस्थी से जुड़ा सामान खरीदा और हलवा-पराठा, आइसक्रीम, चाट-पकौड़ी, पानी के बताशे आदि का आनंद लिया। मेले की बजह से उधर से गुजरने वाले वाहनों का रूट भी बदल दिया गया है। देर रात तक मेले में लोग उमड़ते रहे। भीड़ के कारण दुकानदारों के भी चेहरे खिले दिखाई पड़े।

बदली नजर आई ईदगाह पर तकरीर
ईदगाह पर नमाज से पहले होने वाली तकरीर हमेशा से कुछ बदली नजर आई। एक ओर जहां पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तीन तलाक और दहशतगर्दी के खिलाफ तकरीर की, वहीं अन्य लोगों ने योगी-मोदी राज को जमकर कोसा। कहा, केंद्र और प्रदेश सरकार मुल्क को तबाही की ओर ले जा रही है। मुसलमानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। किसानों को सहूलियतें देने, युवाओं को शिक्षा देने की बात करने के बजाय हुक्मरान बूचड़खाने बंद कर बेरोजगारी को बढ़ावा दे रहे हैं। भगवा आतंकवाद पाला-पोसा जा रहा है। विदेश यात्राओं में प्रधानमंत्री गुमराह कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में अधिकारी और नागरिक पीट-पीटकर मारे जा रहे हैं। मुस्लिमों पर तरह-तरह को आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed