{"_id":"6a2c5b2334e2a45ec5036749","slug":"18-mm-of-heavy-rainfall-banished-the-heat-and-the-weather-remained-pleasant-throughout-the-day-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-175959-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 18 मिमी झमाझम बारिश से गर्मी हुई छूमंतर, दिन भर सुहाना रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 18 मिमी झमाझम बारिश से गर्मी हुई छूमंतर, दिन भर सुहाना रहा मौसम
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर में छाए बादल। संवाद
शाहजहांपुर। मानसून से पहले लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश होने और तापमान में गिरावट जारी रहने से भीषण गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिली। बृहस्पतिवार को देर रात से शुक्रवार को सुबह तक 18 मिमी पानी बरस जाने से हवा में आर्द्रता 75 से बढ़कर 84 फीसदी हो गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री घटकर 23.7 डिग्री सेल्सियस हो गया।
शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी पुरवाई चलने से अधिकतम तापमान भी 2.6 डिग्री घटकर 30.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। बुधवार को देर रात से बृहस्पतिवार को सुबह तक आठ मिमी बारिश होने से तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट पहले ही आ चुकी थी। शुक्रवार को दिन निकलने पर सूर्योदय के बाद भी दिनभर बादल छाए रहे।
सूरज बादलों में छिपा रहने से धूप भी बहुत कम निकली। इस वजह से दिन भर मौसम खुशगवार बना रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक ने अगले 24 घंटे के दौरान तूफान जैसी तेज आंधी के साथ बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 40 अंक अधिक हो गया है। उनका कहना है कि वायुदाब में इतनी भारी वृद्धि तूफान का सूचक मानी जाती है। इसलिए शनिवार को आंधी-बारिश के आसार बनने पर लोगों का सतर्क रहना जरूरी है।