{"_id":"68263b61834d751b6303d9b5","slug":"18-condemned-buses-sent-to-headquarters-30-new-ones-expected-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-143916-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 18 कंडम बसें मुख्यालय भेजीं, 30 नई मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 18 कंडम बसें मुख्यालय भेजीं, 30 नई मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम की 18 बसों के कंडम घोषित होने के बाद 30 नई बसें जल्द ही मिलने की उम्मीद है। इन बसों के मिलने से नए रूट बनाए जाने के साथ ही कुछ पुराने रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। बसाें के चालकों की पूर्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जनपद के बेड़े में 150 सरकारी व 80 अनुबंधित बसों का संचालन होता था। 18 बसों के उम्र पूरी कर चुकने की वजह से उन्हें कंडम घोषित कर दिया गया। पिछले सप्ताह बसों को मुख्यालय को भेज दिया है। निगम के अफसराें को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें 30 नई बसें मिल जाएगी। इन बसों के मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। लंबी दूरी पर बसों को दौड़ाने के साथ ही कुछ नए रूट भी बनाए जाने की तैयारी है। हालांकि अभी रूट तय नहीं किए गए हैं।
दूसरी ओर चालकों की पूर्ति के लिए 20 मई को रोजगार मेले आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज बस अड्डे पर आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्यारे प्रसाद ने बताया कि नई बसों के आने की संभावना है। उनके लिए चालकों की भर्ती के आवेदन लिए जा रहे हैं। चालकों से बसों को चलवाकर देखा जाएगा।