{"_id":"6a2b0bcf5c3553d8ac001577","slug":"172-people-caught-during-checks-at-the-railway-station-76000-in-revenue-collected-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175863-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन पर चेकिंग में 172 लोगों को पकड़ा, 76 हजार का राजस्व वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन पर चेकिंग में 172 लोगों को पकड़ा, 76 हजार का राजस्व वसूला
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीआईटी। संवाद
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को किलेबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों के साथ ही प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों के टिकट जांचे गए। चेकिंग स्टाफ ने 172 मामलों में 76250 रुपये का राजस्व प्राप्त किया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के निर्देश पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। किलेबंदी चेकिंग में रेलवे स्टेशन के सारे गेटों को कवर कर टिकट चेक किए गए। इस बीच अप और डाउन लाइन की 17 ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस बीच 52 यात्री बिना टिकट सफर करते हुए मिले। इनसे 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 114 अनियमित यात्री भी मिले, जो सुपरफास्ट ट्रेन में एक्सप्रेस का टिकट लेकर बैठे थे या जनरल के टिकट में स्लीपर कोच में मिले।
छह लोगों से गंदगी करते मिलने पर जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान हरदोई स्टेशन से रामशरण वर्मा, बालामऊ से आशुतोष सिंह, स्थानीय स्टेशन से सीआईटी नरेंद्र त्यागी, हिना कौसर, रोशनी यादव, संजीव सोनी, सुशील मिश्रा, इरशाद आदि मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन पर सुबह चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ ने भीख मांगने वालों को रेलवे स्टेशन से बाहर भी किया।