फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शौच को गई महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म

शौच को गई महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म

Fri, 10 May 2019 07:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
शौच को गई महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म
मदनापुर (शाहजहांपुर)। खेत पर शौच को गई महिला को एक युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि आठ मई की शाम पांच बजे वह गांव पश्चिम खेत पर शौच करने गई थीं, वहीं पर उसे भूरे ने आकर पकड़ लिया और खींच कर खेत के किनारे झाड़ियों के बीच ले जाने लगा, जब उसने विरोध करते हुए शोर मचाने की कोशिश की तो उसने तमंचा निकालकर सीने पर रख दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो उसके पति को जान से मार देंगे। इसी डर से वह दो दिन चुपचाप घर में ही पड़ी रही। हिम्मत करके पति को जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को उसने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष मोहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed