फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गांवसभा की खुली बैठक में दरोगा ने युवक को धुना

गांवसभा की खुली बैठक में दरोगा ने युवक को धुना

Sat, 08 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
गांवसभा की खुली बैठक में दरोगा ने युवक को धुना
गांव सभा की खुली बैठक में दरोगा ने युवक को धुना
विज्ञापन

लोगों ने किया हंगामा तो मौके से खिसका दरोगा
दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। हैंडपंप रिबोर कराने के लिए गांव सभा में हुई खुली बैठक के दौरान शांति व्यवस्था के लिए मौजूद दरोगा ने एक युवक को पीट दिया। इससे गांव के लोग भड़क उठे। पिटाई के शिकार युवक ने दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव आलमपुर पिपरिया में हैंडपंप रिबोर किए जाने के लिए शुक्रवार को गांव सभा की खुली बैठक बुलाई गई थी। प्रधान कमलेश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक की कार्रवाई चल रही थी इस दौरान मौके पर मौजूद बंडा थाने के दरोगा योगेंद्र बहादुर ने मुस्तकीम नाम के युवक को अपने पास बुलाया और पीटना शुरू कर दिया। प्रधान ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दरोगा नहीं माना। इससे गांव के लोग नाराज हो उठे और हंगामा शुरू कर दिया। विवाद होने पर दरोगा मौके से खिसक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मुस्तकीम ने प्रधान कमलेश वर्मा और गांव के तमाम लोगों के साथ थाने पहुंचकर दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, इससे लोगों में रोष है। ग्राम पंचायत अधिकारी मधुसूदन वर्मा ने बताया पंचायत में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बुलाई गई थी। बैठक शांतिपूर्ण चल रही थी, लेकिन दरोगा ने विवाद खड़ा कर दिया। युवक को पीटा जाना गलत है। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया मुस्तकीम नशे में धुत्त था और बैठक में बाधा डाल रहा था, इस कारण एसआई ने उसे एक दो थप्पड़ मार दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
इंदलपुर में हुआ कोटेदार का चयन
बंडा। शुक्रवार को गांव इंदलपुर में खुली बैठक में कोटेदार का चयन किया गया। प्रधान संतराम ने बताया कि उनके गांव की राशन की दुकान नौ माह से निरस्त चल रही थी। शुक्रवार को खुली बैठक में गांव के ही बालकराम और संतोष कुमार ने कोटेदार पद के लिए आवेदन किया था। 867 लोगों ने बालकराम और 684 लोगों ने संतोष कुमार का समर्थन किया। बालकराम को नया कोटेदार चुना गया। इस दौरान अशोक कुमार, राकेश कुमार कौशिक, शिवालय शर्मा, राजकुमार शुक्ला, एसओ तेजपाल सिंह पुलिस के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed