फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   देवरिया कांड के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसजन

देवरिया कांड के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसजन

Tue, 14 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
देवरिया कांड के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसजन
फोटो 07 व 08 में।
विज्ञापन


देवरिया कांड के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। देवरिया में बालिका संरक्षण गृह की बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर जिले के कांग्रेसी सोमवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा और शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां के संयुक्त नेतृत्व में प्रसाद भवन स्थित कैंप कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे पूर्व प्रसाद भवन के कैंप कार्यालय मेें हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है। देवरिया कांड में कार्रवाई के नाम पर सरकार केवल लीपापोती करने में जुटी है। सरकार निष्पक्ष जांचकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाए अन्यथा उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। शहर अध्यक्ष तसनीम खां ने कहा कि सूबे में आज जैसा जंगलराज इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। समाज में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही पुरुष और बच्चे। ऐेसा लगता है कि थाने अपराधियों केे इशारे पर चलाए जा रहे हैं। इन हालातों में सुधार के जल्द ठोस प्रयास नहीं किए गए तो कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार केे खिलाफ निर्णायक आंदोलन छेड़ने को बाध्य हो जाएंगे।

इस मौके पर राज्यपाल के नाम एसडीएम सदर रामजी मिश्रा को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार को जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएं। शहर कमेटी के प्रभारी जगदीश कुशवाहा के संचालन में हुए कार्यक्रम में अश्विनी कुमार द्विवेदी, मुजीबउररहमान खां, सावित्री शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed