फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल

Thu, 15 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद रोड पर याकूबपुर चौराहा के पास बुधवार देर शाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

जलालाबाद के गांव नौगवां निवासी 33 वर्षीय अवनीश वाल्मीकि बाइक से अपने चचेरे भाई 35 वर्षीय वीरेंद्र के साथ बुधवार देर शाम जलालाबाद से गांव लौट रहा था। रात लगभग आठ बजे बाइक याकूबपुर चौराहा से थोड़ा आगे फर्रुखाबाद रोड पर वर्मा ढाबे के पास पहुंची, तभी ओवरटेक कर रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे बाइक पर पीछे बैठा अवनीश सड़क की तरफ गिर गया और फिर ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र दूसरी तरफ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल वीरेंद्र को जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से घरवालों को सूचना दी गई। रोते-बिलखते घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। अवनीश के तीन बच्चे हैं। इनमें अनीस पांच वर्ष, चांदनी तीन वर्ष, मनीषा एक वर्ष की है। पत्नी राधा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed