फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   17 year old boy died after consuming poison in shahjahanpur

Suicide: चार बच्चों की मां ने बनाया निकाह करने का दबाव, 17 साल के किशोर ने जहर खाकर दी जान

Fri, 24 Feb 2023 03:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 03:51 PM IST
सार

शाहजहांपुर में 17 साल के लड़के ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने आत्महत्या के लिए एक महिला को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि महिला नाबालिग पर निकाह करने का दबाव बना रही थी। 

विज्ञापन
17 year old boy died after consuming poison in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की शांतिपुरम कॉलोनी निवासी 17 साल के साहब वारसी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आरोप है कि उसका 30 वर्षीय महिला रिश्तेदार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला निकाह के लिए दबाव बना रही थी, जबकि साहब वारसी के परिजन इनकार कर रहे थे।

विज्ञापन

 
उस्मान वारसी का पुत्र साहब वारसी सिलाई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह मोहल्ले में रहने वाली एक रिश्तेदार के संपर्क में था। उस्मान वारसी ने बताया कि महिला बेटे पर शादी करने का दबाव बना रही थी। महिला के पहले से चार बच्चे हैं। इसके चलते बेटे को काफी समझाया। उनके परिवार के लोग शादी के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं थे। 

विज्ञापन

22 फरवरी को खा लिया था जहर 

परिवार की बंदिश और महिला की ओर से निकाह का दबाव बनाने पर साहब वारसी ने 22  फरवरी की दोपहर खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। वह अचेत अवस्था में खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साहब की मौत से मां इदरीसा बानो, भाई जफर वारसी और शाहिद वारसी का रो-रोकर बुरा हाल है। उस्मान वारसी ने बताया कि उन्होंने महिला के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए थाने में तहरीर दी है।

सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर जांच कर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed