{"_id":"5aafe0da4f1c1b01768b61bc","slug":"161521475802-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, आधे घंटे ठप रहा रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, आधे घंटे ठप रहा रेल मार्ग
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, आधे घंटे ठप रहा रेल मार्ग
रोजा। शाहजहांपुर-सीतापुर रेलवे लाइन पर ट्रैक्टर फंसने की वजह से करीब आधा घंटे तक रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। इस मामले में आरपीएफ रोजा ने रेल एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार शाम करीब सात बजे जंगबहादुरगंज के रेल क्रॉसिंग बंद होने पर एक ट्रैक्टर चालक ने दूसरी साइड से निकलने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर रेल लाइन पर फंस गया। रोजा आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र मलिक सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। करीब आधा घंटे के बाद ट्रैक्टर को हटाया जा सका। इसके बाद लाइन क्लीयर हो सकी। ट्रैक्टर को आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया है।