फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मुख्यमंत्री ने दिया 143 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

मुख्यमंत्री ने दिया 143 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

Mon, 26 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिया 143 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को 143 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का तोहफा देकर गए हैं। हनुमतधाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंनेे कई घोषणाओं के साथ 143 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है। विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमतधाम में जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया उनमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत 50 टविन ई-रिक्शा को एक करोड़, राज्य सेक्टर कार्यक्रम अंतर्गत शाहजहांपुर नगर पालिका पेयजल पुनर्गठन परियोजना (जोन-4ए) के लिए 6.08 करोड़, अमृत कार्यक्रम के तहत शाहजहांपुर सीवरेज परियोजना 92.77 करोड़, अमृत योजना के तहत शाहजहांपुर नगर पालिका पेयजल पुनर्गठन परियोजना 32.59 करोड़, लेबर अड्डा छोटी बिसरात में आश्रय गृह निर्माण 2.37 करोड़, हनुमतधाम में आश्रय गृह 2.38 करोड़, अमृत योजना के तहत शहीद उद्यान पार्क नवीनीकरण 5.55 करोड़, छोटी बिसरात घाट नवीनीकरण 30 लाख रुपये शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। प्रदेश के विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और प्रदेश तेजी से अपराध मुक्त हो रहा है और यहां औद्योगिक वातावरण बन रहा है। इस मौके पर वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, डीएम अमृत त्रिपाठी समेत आदि लोग भी रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4500 लोग लाभान्वित
शाहजहांपुर। हनुमतधाम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले में कुल चयनित 4500 लाभार्थियों को को लाभान्वित किया। यहां उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से 10 लाभार्थियों को मंच से चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि सभी के पास आवास होना चाहिए। इसमें सरकार काफी हद तक सफल भी हो रही है। प्रदेश में किसी भी गरीब को आवासहीन नहीं रहने दिया जाएगा। प्रदेश में गरीबी खत्म होगी और हर चेहरे पर मुस्कान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो इंटर कॉलेज, एक गोशाला का भी तोहफा
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री ने ब्लॉक ददरौल के गांव टिकरी और तहसील सदर में एक-एक राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना के साथ रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर में गोशाला की स्थापना की भी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने तहसील सदर के विस्तारीकरण की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी पर काम जल्द चालू हो जाएगा।

युवाओं को 231.32 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र बांटे
शाहजहांपुर। मुमुक्षु युवा महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12323 से ज्यादा युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत 231.32 करोड़ से ज्यादा के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। स्टेंडअप योजना के तहत 91 लाभार्थियों को 14.62 करोड़, मुद्रा योजना के तहत 12168 लाभार्थियों को 211.86 करोड़, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 42 लाभार्थियों को 38.4 करोड़, प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार के तहत नौ लाभार्थियों 54 लाख 50 हजार, प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वलंबन योजना के तहत 13 लाभार्थियों को 45 लाख 50 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री ने भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed