{"_id":"5956603a4f1c1bb5598b4875","slug":"151498832954-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में डीजल टैंकर फंसा,हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन में डीजल टैंकर फंसा,हादसा टला
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को डीजल भरे टैंकर से नीचे लटक रही हाईटेंशन बिजली लाइन के तार फंस गए। ड्राइवर और हेल्पर ने किसी तरह टैंकर में फंसे तारों को डंडे से हटाया। इस दौरान सप्लाई न आने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
कस्बे में करीब चार दशक पहले सीमेंटेड खंभों पर हाईटेंशन बिजली लाइन खींची गई थी। तब से अब तक न तो लाइन की मरम्मत की गई है और न ही जर्जर हो चुके खंभे बदले गए हैं। गोपाल सिंह के स्कूल, धनपाल गुप्ता के आवास, पुरानी गोदाम और मुख्य चौराहे पर हाईटेंशन बिजली लाइन स्टेट हाईवे क्रॉस कर रही है, जबकि इसी रोड पर काली मंदिर के समीप विद्युत लाइन रोड पर लटक रही है। यहां कई खंभे भी बीच से टूटे हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे स्टेट हाईवे पर कालीदेवी मंदिर के पास डीजल लेकर जा रहे टैंकर में नीचे लटक रहे बिजली लाइन के तार उलझ गए। गनीमत यह रही कि उस समय बिजली नहीं आ रही थी। टैंकर ड्राइवर ने हेल्पर की मदद से तारों को डंडे से जैसे तैसे हटाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि उस वक्त बिजली आ रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सड़क पर लटक रहे तारों के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। हो सकता है कि बारिश और हवा से लाइन के तार लूज होकर लटक गए हों। शनिवार को लाइनमैन भेजकर लाइन ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
- एनपी सिंह, अधिशासी अभियंता, तिलहर डिवीजन