फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   15 year old girl ran away from home with boyfriend in shahjahanpur

Shahjahanpur: परिवार को गहरी नींद में सुलाकर प्रेमी संग गई 15 साल की लड़की, आधी रात में फंस गई 'मुसीबत' में

Mon, 20 Feb 2023 08:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Feb 2023 08:00 AM IST
सार

शाहजहांपुर में 15 साल की लड़की ने ऐसा कांड किया, जिसका पता चलने पर उसकी दादी-पिता हैरान रह गए। लड़की ने चाय में नींद की गोलियां मिलाकर दोनों को दे दी थीं। इसके बाद रात में अपने प्रेमी संग घर से चली गईं। 

विज्ञापन
15 year old girl ran away from home with boyfriend in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 साल की लड़की ने रात को चाय में नशीली गोलियां मिलाकर दादी और पिता को पिला दी। दोनों के गहरी नींद में सो जाने के बाद किशोरी मौका पाकर प्रेमी के साथ चली गई। हाईवे पर वाहन नहीं मिलने के कारण गांव रामपुर कलां में ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। बाद में लड़की को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


खुटार क्षेत्र के एक गांव की लड़की की मां की मौत हो चुकी है। किशोरी अपनी दादी और पिता के साथ रहती है। कुछ माह से उसका पड़ोस के ही एक गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार शाम किशोरी ने चाय में नशीली गोलियां मिलाकर दादी और पिता को पिला दी। दोनों के सो जाने के बाद किशोरी प्रेमी के साथ घर से निकल गई। 

विज्ञापन

रातभर करते रहे वाहन का इंतजार 

दोनों गांव रामपुर कलां में हाईवे किनारे वाहन के इंतजार में बैठे रहे। कोई भी वाहन नहीं मिलने पर पड़ोस में ही बनी बाजार की बिल्डिंग में जाकर लेट गए। सुबह ग्रामीणों ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखा तो पूछताछ की। डरी हुई किशोरी ने सारी बात बता दी। ग्रामीणों ने किशोरी के पिता को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भीड़ बढ़ती देखकर युवक मौका पाकर भाग निकला। कुछ देर बाद किशोरी का पिता मौके पर पहुंचा और पुत्री को लेकर घर चला गया। पिता ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई कराएंगे। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed