{"_id":"611817d38ebc3ee524418f10","slug":"15-august-shahjahanpur-news-bly4564600165","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलर्ट, पुलिस ने की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलर्ट, पुलिस ने की चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में अलर्ट रहा। पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर एसपी सिटी संजय कुमार ने भारी पुलिस बल और श्वान दस्ता के साथ शनिवार शाम को मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा- व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे में यात्रियों से पूछताछ कर उनके बैग की तलाशी ली गई। होटलों में लंबे समय से रुकने वाले लोगों से पूछताछ की गई और उनके जरूरी कागजात चेक किए। चौराहों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर संदिग्धों से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह थाना सदर बाजार से पुलिस की परेड निकाली जाएगी।
परेड शहीद उद्यान तक जाएगी। इसकी व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। वहीं सभी धर्मस्थलों में सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। सभी सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल सभी अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। खुफिया विभाग और पुलिस की खासतौर पर संदिग्धों पर नजर के आदेश दिए हैं।