{"_id":"5935635e4f1c1b501e8b45a1","slug":"149667108315-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भड़के कांग्रेसी
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मिर्जापुर जनपद में शरारती तत्वोें ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इस पर समोवार को जिले के कांग्रेसी भड़क उठे। उन्होंने पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर घटना में लिप्त लोगों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन से पहले पार्टी कार्यकर्ता प्रसाद भवन स्थित कैंप कार्यालय में इकट्ठा हुए। वहां हुई बैठक में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देेश को दिशा देने वाले कई निर्णायक फैसले करके इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। ऐसी शख्सियत का अपमान करने वालों का पता लगाया जाना चाहिए। शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि राजीव प्रतिमा को तोड़ा जाना एक सोची समझी चाल है।
कृष्ण विनोद मिश्रा ने कहा कि प्रतिमा को तोेड़ने में उन्हीं लोेगों का हाथ हो सकता है जो कांग्रेस की सर्व धर्म समभाव की विचारधारा का विरोध करते रहे हैं। ज्ञापन में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को पुर्न बनवाने के साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कड़े उपाय किए जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष शाहिद अनवर कुरैशी व सुहेल बेग, मुजीर्बउरहमान खां, फुरकान अहमद कुरैशी, सावित्री शर्मा, मनोज त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, पूनम मौर्य, शबनम बेगम, रामसेवक शंखधार, रामआसरे मिश्रा आदि शामिल रहे।