फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत

मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत

Tue, 11 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत
ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन


सेहरामऊ दक्षिणी(शाहजहांपुर)। गांव दाउदपुर रूद्रपुर निवासी 45 वर्षीय सर्वेश कुमार की मंगलवार शाम मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। वह बेहटी गांव के पास रिलायंस के तालाब के किनारों को ऊंचा करने के लिए मिट्टी डाल रहे थे। साथी मजदूर ने उन्हें जिंदा होने की उम्मीद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सर्वेश कुमार का खुद का ट्रैक्टर था और वह अपने आप ही ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ढुलाई के काम में लगे हुए थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे तालाब के किनारे को ऊंचा करने के लिए मिट्टी लेकर पहुंचे, तभी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। वह उसके नीचे दब गए। साथी मजदूरों में हड़कंप मच गया, एक साथ सभी मजदूरों ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर ट्राली को सीधा करके उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी सांसे थम चुकीं थीं लेकिन फिर भी जिंदा होने की उम्मीद में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed