फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सदभावना 15, अवध-असम एक्सप्रेस 28 घंटे देरी से

सदभावना 15, अवध-असम एक्सप्रेस 28 घंटे देरी से

Sun, 11 Mar 2018 06:48 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
सदभावना 15, अवध-असम एक्सप्रेस 28 घंटे देरी से
शाहजहांपुर। कोहरे का सीजन खत्म होने के बाद भी रेलगाड़ियों का टाइम टेबल पटरी पर नहीं आ रहा। यात्री हलाकान हैं और अफसर मौन साधे हैं। शनिवार को अप 14014 सुल्तानपुर सद्भावना एक्सप्रेस 15 घंटे से देरी से यहां पहुंची। ट्रेन को शुक्रवार रात 11:30 बजे शाहजहांपुर पहुंचना था, लेकिन 15 घंटे लेट होने की वजह से यह शनिवार को दोपहर 2:30 बजे पहुंची। ट्रेन के इंतजार में सैकड़ों यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

कोहरे का सीजन खत्म होने के बाद मार्च का महीना शुरू हो चुका है। गर्मी भी अपना असर दिखाने लगी है। इसके बावजूद अप और डाउन लाइन की करीब दो दर्जन रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। देरी से चलने वाली ट्रेनों में साप्ताहिक डाउन 14014 सद्भावना एक्सप्रेस भी शामिल है। प्रत्येक शनिवार और सोमवार को चलने वाली डाउन सद्भावना एक्सप्रेस को शनिवार सुबह 8:18 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचना था। यह ट्रेन 28 घंटे लेट होने की वजह से नहीं पहुंची। देरी से चल रहीं प्रमुख ट्रेनों में अप वाराणसी-बरेली, बरेली-त्रिवेणी, अमृतसर-जननायक, दिल्ली-अवध एक्सप्रेस, डाउन दरभंगा-जननायक एक्सप्रेस, गोरखपुर-अमरनाथ एक्सप्रेस, सुल्तानपुर-सदभावना एक्सप्रेस और गंगा-सतलुज एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलगाडिय़ों के बिगड़े टाइम टेबल के वजह से यात्रियों को परेशानियां झेलनी हो रही हैं। अफसरों ने ट्रेनों की लेट-तलीफी पर एक तरह से मौन साध रखा है। वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे।
विज्ञापन


देरी से चल रहीं ट्रेनें
अप 15909 अवध-असम एक्सप्रेस 28 घंटे
अप 15211 जननायक एक्सप्रेस 4:10 घंटे
अप 14369 बरेली-त्रिवेणी एक्सप्रेस 3:30 घंटे
अप 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 2:20 घंटे

डाउन 14014 सदभावना एक्सप्रेस 15:10 घंटे
डाउन 15212 दरभंगा-अमरनाथ एक्सप्रेस 6:30 घंटे
डाउन 12588 गोरखपुर-अमरनाथ एक्सप्रेस 3:10 घंटे
डाउन 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 2:20 घंटे


ब्लॉक और रेल पटरियों के बदले जाने की वजह से कुछ ट्रेनों पर असर पड़ा है। स्थिति में जल्द सुधार होगा। रेल पटरियां बदले जाने के बाद कॉशन और ब्लॉक की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके बाद ज्यादातर रेलगाड़ियां समय से रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमशिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed