{"_id":"59a4081e4f1c1bca748b45a3","slug":"141503922206-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृतिका वाटिका में अपनों की याद संजोएगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृतिका वाटिका में अपनों की याद संजोएगा वन विभाग
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वन विभाग ने यादों को संजोने की मुहिम भी शुरू की है। सेहरामऊ दक्षिणी इलाके के जालिपा देवी मंदिर के पास प्रांगण में स्मृति वन वाटिका की स्थापना कराई जा रही है। इसके लिए तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। यहां पर दिवंगत परिजनों की याद एवं किसी भी कार्यक्रम में पौधरोपण कराकर इसमें नाम पट्टिका लगाई जाएगी। इन पौधों के रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। इसके लिए निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा।
जनपद मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर कस्बा सेहरामऊ दक्षिणी के जालिपा देवी मंदिर के पास ग्राम समाज की भूमि में स्मृति वन वाटिका की स्थापना की जा रही है। इस वाटिका में शीशम, जामुन, कंजी, नीम, अर्जुन के पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि यह वाटिका मुख्य तौर पर जनता के लिए ही स्थापित की जा रही है। यह वाटिका सदर रेंज के अधीन होगी। यहां एक कर्मचारी हर वक्त मौजूद रहेगा। यहीं पौध तैयार की जाएगी। दिवंगत परिजन की याद, जन्मदिवस, शादी की साल गिरह आदि के अवसर पर यहां पौधरोपण कराया जा सकेगा। इसके लिए वन विभाग नाम मात्र का शुल्क लेगा। जिसकी रसीद दी जाएगी। जिस व्यक्ति के द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। उसके नाम की पत्थर की नाम पट्टिका भी लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से इसे शुरू कर दिया जाएगा। वाटिका के लिए एक हेक्टेयर भूमि कुतुवापुर ग्राम समाज से ली गई है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस वाटिका में करीब 1100 पौधों को लगाने का लक्ष्य है। इसके पूरा होने के बाद अन्य किसी स्थान पर वाटिका स्थापित की जाएगी।
उधर, डीएफओ मनोज खरे ने बताया कि जो भी जनपदवासी परिजनों की याद को संजोए रखना चाहते हैं। वे स्मृति वन वाटिका में पौधरोपण करा सकते हैं। परिजनों की याद वर्षों तक बनी रहेगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी वन विभाग की रहेगी।