{"_id":"5c49e977bdec22735e2d460f","slug":"131548347767-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ प्रकरण में एसपी से मिले कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ प्रकरण में एसपी से मिले कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। महानगर के एक पीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में युवा कांग्रेसी बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. एस चन्नप्पा से मिले। उनको ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच कराने व निर्दोषों को न फंसाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि मामले को कुछ लोग सांप्रदायिक रंग देना चाहते हैं। कांग्रेसियों ने मामले में एनएसयूआई के निष्कासित जिलाध्यक्ष इरफान हुसैन का बचाव भी किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें छात्रा जिसका जिक्र कर रही है वह इरफान नहीं है। इरफान ने छात्रा को धमकी जरूर दी है। इस मामले में उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्य आरोपी को बचाए जाने की बात भी कही गई है। एसपी से मिलने वालों में शहर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह समेत अभिषेक राठौर, फैज रजा, मुर्तजा खां, आमिर अली आदि रहे।
तीन आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से दूर
शाहजहांपुर। कॉलेज कैंपस में 19 जनवरी को छात्रा से छेड़छाड़ के तीन नामजद अरोपियों की गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को भी नहीं हो सकी। हालांकि, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें भी दीं। वायरल वीडियो में छात्रा से उलझते नजर आ रहे इरफान के अलावा दो अन्य युवकों की भी पहचान पुलिस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
छात्रा की ओर से इरफान, नदीम, कामरान और शाहरोज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब तक पुलिस एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरफान को ही गिरफ्तार कर सकी है। बाकी तीन आरोपी अब भी फरार हैं। सर्विलांस के जरिए भी उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। बुधवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करा दिए। पीड़िता के मेडिकल मुआयना की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है। विवेचक दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।