{"_id":"5bf4595bbdec2269c544c7b3","slug":"131542740315-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध-असम एक्सप्रेस को लेने पड़े इमरजेंसी ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध-असम एक्सप्रेस को लेने पड़े इमरजेंसी ब्रेक
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध-असम एक्सप्रेस को लेने पड़े इमरजेंसी ब्रेक
ट्रैक पर महिला को पड़ा देख पायलट ने दिखाई सूझबूझ
रोजा। अप अवध-असम एक्सप्रेस को बुधवार सुबह रोजा जंक्शन पर अचानक इमरजेंसी ब्रेक लेने पड़ा। इससे यात्रियों को झटका लगा। अचानक ट्रेन रुकने से यात्री हैरत में पड़ गए। दरअसल, रेल ट्रैक पर एक महिला को पड़ा देखकर लोको पायलट ने यह सूझबूझा दिखाई। इससे महिला की जान बच गई।
बरेली-बनारस एक्सप्रेस से विमला देवी पत्नी महेंद्र गुप्ता सफर कर रही थीं। वह लखनऊ के राजाजीपुरम में रहने वाली अपनी बेटी के पास जा रही थीं। ट्रेन के रोजा पहुंचने पर विमला देवी पानी लेने नीचे उतर गईं। इसी दौरान ट्रेन चली गई। ट्रेन के डिपार्चर होने के बाद विमला देवी रेल ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जा रही थीं। रेल ट्रैक पार करते समय उनके पैर में मोच आ गई और वह पटरी पर ही गिर गईं। इसी दौरान 5910 अवध-असम एक्सप्रेस पहुंच गई। लोको पायलट ने रेल ट्रैक पर महिला को पड़ा देखकर इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही जीआरपी पोस्ट प्रभारी बलजीत यादव फोर्स के साथ पहुंचे। महिला को ट्रैक से उठाने के बाद चौकी पर लाया गया। उन्होंने जीआरपी को पूरी बात बताई। बाद में विमला देवी को जीआरपी ने जम्मूतवी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना कर दिया। ब्यूरो
.................