फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कच्ची दीवार के मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत, दो घायल

कच्ची दीवार के मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत, दो घायल

Wed, 29 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
कच्ची दीवार के मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत, दो घायल
मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर/कुर्रिया कलां। थाना कांट क्षेत्र के गांव सरथौली में मिट्टी की कच्ची ईंटों की दीवार बुधवार सुबह 9:30 अचानक ढह गई। इससे मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मकान स्वामी और उसका एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नाजुक हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृत बच्चों में मकान स्वामी की एक बच्ची भी शामिल है। हादसे की जानकारी होते ही डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी केबी सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गांव सरथौली निवासी रामकुमार राठौर मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे अपने मकान की कच्ची ईंट की बनी दीवार के पास टटिया लगाने के लिए बाहर खुदाई कर रहे थे, ताकि दीवार की सतह पर पानी न जा सके। वहीं दीवार के पास ही गली में रामकुमार की 12 वर्षीय बेटी सीमा और तीन वर्ष का बेटा प्रियांशु खेल रहे थे। पड़ोसी सुनील गुप्ता का 11 वर्षीय बेटा गणेश और अर्जुन कुशवाहा की तीन वर्षीय बेटी शारदा भी वहीं खेल रहे थे। अचानक दीवार भरभराकर उनपर जा गिरी। इससे मलबे में सीमा, गणेश, शारदा, रामकुमार व उनका छोटा बेटा प्रियांशु दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग चीख-पुकार मचाते हुए मलबा हटाने के लिए दौड़ पड़े। जल्दी-जल्दी मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक गणेश, शारदा और सीमा की सांसें थम चुकी थीं। रामकुमार व उनके बेटे प्रियांशु की सांसें चल रहीं थीं। ग्रामीणों और परिजनों ने जल्दी से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां पर गणेश, शारदा और सीमा को मृत घोषित कर दिया गया। रामकुमार और प्रियांशु को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया। एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर सुनकर प्रशासन भी सकते में आ गया। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह व एसपी केबी सिंह, एडीएम वित्त जितेंद्र कुमार शर्मा व एसडीएम सदर रामजी मिश्रा ने तहसीलदार के साथ पहले गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिर डीएम, एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पिता-पुत्र के बेहतर इलाज के दिशा-निर्देश दिए और मृत बच्चों के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। बाद में रामकुमार और प्रियांशु की स्थिति को नाजुक मानते हुए दोनों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मलबे में दोनों के पैरों और सीने में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

विधायक मानवेंद्र ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन
ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने सरथौली गांव में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता व चोटिल लोगों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। वहीं विधायक पुत्र अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed