{"_id":"59bd10bd4f1c1bad688b4d2e","slug":"131505562813-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं को दिया गया हिंदी गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं को दिया गया हिंदी गौरव सम्मान
Updated Sat, 16 Sep 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। साहित्यिक संस्था प्रेरणा परिवार की ओर से शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित कर हिंदी में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को हिंदी गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। पुवायां इंटर कॉलेज के इंटर के छात्र सूरज कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अमरेंद्र कुमार, जीजीआईसी की छात्रा माधुरी देवी, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र अभय कुमार को हिंदी गौरव और हाईस्कूल के छात्र पुवायां इंटर कॉलेज के इंटर के हैदर अली, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अजय प्रताप सिंह, जीजीआईसी की छात्रा डिंपल गुप्ता, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा कीर्ति सिंह को हिंदी प्रतिष्ठा सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सावित्री देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रानी त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर गुप्ता और प्रेरणा के संरक्षक अरुण कुमार सक्सेना, संयोजक शशांक मिश्र भारती ने छात्र- छात्राओं को नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और पुस्तकें प्रदान की। संचालन विजय तन्हा ने किया। इस मौके पर डॉ. राकेश मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, सुमित सिंह, संजय मिश्रा, अमिता शुक्ला, राजीव शर्मा, सीपी सिंह, राजीव राजे, जेपी गुप्ता, रमेश शुक्ला सहित तमाम छात्र मौजूद रहे।