{"_id":"59a430664f1c1bcc018b45b5","slug":"131503932518-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का टूटा तार, करंट से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का टूटा तार, करंट से किशोरी की मौत
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर / परौर। एचटी लाइन के तार से लोहे के एंगिल में उतरे करंट की चपेट में आकर 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। यह हादसा रविवार रात परौर क्षेत्र के गांव बरखीमय में श्यामपाल की बेटी दुर्गा के साथ हुआ। हाई वोल्टेज से लोगों के बिजली उपकरण भी फुंक गए। घटना के बाद लेखपाल ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
श्यामपाल की 14 वर्षीय बेटी दुर्गा रविवार रात छत पर सो रही थी। उसकी चचेरी बहन बविता और भाई अनूप व अन्य बच्चे चारपाई पर लेटे थे। रात करीब11 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर 440 वोल्टेज की लाइन पर गिरा और पूरे गांव में हाईवोल्टेज के बाद लोगों के इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण फुंक गए। छत पर एंगिल में करंट आया और पास में सोई दुर्गा की उसी से चिपक कर मौत हो गई। तड़के भाई-बहन व अन्य बच्चे नीचे उतर गए और दुर्गा की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। लगभग एक घंटे बाद लगभग छह बजे जब दुर्गा को जगाने उसकी मां चिर्रो पहुंचीं तो बेटी को लोहे के एंगिल से चिपका देख चीख पड़ी। परिवार के अन्य लोग ऊपर पहुंचे तो दुर्गा को इस हालत मे देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। लेखपाल ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी की।