फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम में जिला अस्पताल को 70 फीसदी अंक

क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम में जिला अस्पताल को 70 फीसदी अंक

Tue, 20 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम में जिला अस्पताल को 70 फीसदी अंक
शाहजहांपुर। कायाकल्प योजना के तहत जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के विभागीय मूल्यांकन के दौरान गुणवत्ता में 70 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

इस योजना के तहत अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं में गुणवत्ता परखी जाती है। इसके लिए तीन स्तरीय मूल्यांकन किया जाता है। पहला मूल्यांकन जिला स्तरीय विभागीय होता है। इसके बाद मंडलीय और फिर राज्य स्तरीय मूल्यांकन को प्रादेशिक अधिकारी आते हैं। इसमें साफ सफाई से लेकर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं भी शामिल होती हैं। कायाकल्य योजना को विधिवत संचालित करने को जिला अस्पताल में दो क्वालिटी मैनेजर को रखा गया है। प्रथम मूल्यांकन में जिला महिला अस्पताल को 75 फीसदी अंक और पुरुष अस्पताल को 73 फीसदी अंक मिले हैं। प्रादेशिक मूल्यांकन में यदि जिले को प्रथम पुरस्कार मिलता है तो 50 लाख रुपये का पुरस्कार, दूसरा पुरस्कार 20 लाख और तीसरा 10 लाख है। इस धनराशि का उपयोग मुख्य चिकित्सा अधीक्षक 75 फीसदी रोगी कल्याण समिति में तो 25 फीसदी उन कर्मचारियों को सम्मानित करने में कर सकते हैं जिनका योगदान साफ सफाई में ज्यादा रहा है। पहला स्कोर 70 फीसदी से ज्यादा आने पर जिला महिला अस्पताल की क्वालिटी मैनेजर डॉ. आरती खासी उत्साहित हैं। कहती हैं स्कोर और ऊंचा ले जाने की कवायद है ताकि राज्य स्तरीय मूल्यांकन में पुरस्कार लाकर अपने अस्पताल को विशेष श्रेणी में रखू। जिला महिला अस्पताल के आरएसके मैनेजर सूर्य प्रताप भी क्वालिटी इंश्योरेंस कार्यक्रम में जी जान से लगे हुए हैं।

क्वालिटी इश्योरेंस कार्यक्रम में दोनों अस्पतालों का स्कोर 70 फीसदी से अधिक है। प्रयास है कि सुविधाओं को और बेहतर कर स्कोर को सौ फीसदी कर दिया जाए। ताकि राज्य स्तरीय मूल्यांकन में शाहजहांपुर को पहला पुरस्कार मिले।
विज्ञापन

अमित द्विवेदी, आरएसके मैनेजर जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed