फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13 first installment of houses released to ineligible

13 अपात्रों को जारी हो गई आवासों की पहली किस्त

Sun, 18 Jun 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में पात्रों के चयन को लेकर हुई घपलेबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुवायां तहसील के गांव रसूलपुर बुजुर्ग में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। वहां योजना के तहत 13 ऐसे अपात्रों का चयन कर लिया गया, जिनके स्वयं के मकान बने हैं। यही नहीं, इनमें से कईयों ने आवास की पहली किश्त के तौर पर भेजे गए 40-40 हजार रुपये बैंक से निकाल लिए। 
विज्ञापन

एक शिकायत के आधार पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश के स्तर से हुई जांच में यह मामला उजागर होने से विभाग में खलबली मची है क्योंकि इसमें ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर के अन्य स्टाफ पर भी कार्रवाई होनी तय है। गांव में जांच कराने पर तात्कालिक तौर पर कोई भी छूटा हुआ आवासहीन नहीं मिला, लेकिन स्थलीय निरीक्षण में ऐसे 13 लाभार्थी पाए गए, जिनके पहले से पक्के मकान खड़े हैं और आर्थिक रूप से भी साधन संपन्न हैं।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक के अनुसार जांच में तीन-चार ऐसे अपात्र भी पाए गए हैं, जिन्होंने पहली किश्त की धनराशि बैंक खातों से आहरित कर ली है। गलत तरीके से आवास आवंटन के लिए एडीओ कोआपरेटिव निरंकार सक्सेना और ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह को भी दोषी पाते हुए दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपात्रों के बैंक खातों से भुगतान पर रोक लगा दी गई है। साथ ही जिन्होंने धनराशि निकाल ली है, उनसे रिकवरी के बीडीओ को निर्देश दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
बालेमऊ में आवासों की होगी जांच 
बंडा ब्लॉक के गांव बालेमऊ में भी कई अपात्रों को आवास योजना का लाभ दिए जाने की शिकायत मिलने पर पीडी अजय प्रकाश ने क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है। बालेमऊ निवासी वीरपाल ने पीडी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में सात ऐसे लोगों को आवास स्वीकृत किए गए, जिनके दो मंजिल मकान बने हैं। ऐसे अपात्रों के नाम भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed