फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   125 Birthday of subhas chad bose

जयंती पर सुभाष चंद्र बोस के नक्शेकदम पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 23 Jan 2022 08:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
125 Birthday of subhas chad bose
शाहजहांपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से गोष्ठियां की गईं। जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने नेताजी की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुभाष चौराहा पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज की स्थापना करके अंग्रेजी हुकूमत को अपनी ताकत का लोहा मनवाया था। उनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। डीएम उमेश प्रताप सिंह व एसपी एस आनंद ने सुभाष चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी को नमन किया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने भी माल्यार्पण किया। इस बीच सभी ने सुभाष चंद्र बोस के नक्शेकदम पर चलने का संकल्प्र लिया
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में गोष्ठी हुई। जिसमें नेताजी के जीवन और कार्यों पर विचार रखे। इस मौके पर मुकेश श्रीवास्तव, कृपा शंकर सक्सेना, बालकृष्ण श्रीवास्तव, देश दीपक सक्सेना, पवन सक्सेना, संचित श्रीवास्तव, अनुज जौहरी, प्रशांत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्रांजल श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी सन 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हिंदू का इस परिवार में हुआ था। यह बड़े ही प्रतिभाशाली थे। उन्होंने जय हिंद का नारा भारत तथा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया। इस मौके पर महानगर मीडिया प्रमुख आयुष श्रीवास्तव, सत्यवान, फैजल खान, दीपक कुमार, राहुल वर्मा, मोहित वर्मा, कृष्णा प्रजापति, अर्श राज सिंह आदि मौजूद रहे।

एनवाईके की खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेता पुरस्कृत
शाहजहांपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के पर नेहरू युवा मंडल समिति की ओर से महमदपुर आजमाबाद स्थित विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। वालीबॉल की टीम ककरघटा विजेता तथा बरनावा की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में महमदपुर आजमाबाद टीम विजेता व नौगवां खुलाली उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ में हर्षित शुक्ला प्रथम, शोभित शुक्ला द्वितीय व घनश्याम मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अंचल मिश्रा प्रथम, कृष्णकांत द्वितीय और मनमोहन तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता एवं उप विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सहायक अध्यापक सचिन कुमार मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रभान ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर विवेक कुमार, राकेश कुमार, पुनीत कुमार, अरविंद कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद, विश्वरूप, कैलाश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed