फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बाजारों की नाकाबंदी पर भड़के व्यापारी, पंखी चौराहे पर दिया धरना

बाजारों की नाकाबंदी पर भड़के व्यापारी, पंखी चौराहे पर दिया धरना

Fri, 26 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाजारों की नाकाबंदी पर भड़के व्यापारी, पंखी चौराहे पर दिया धरना
फोटो 16 व 17 में।
विज्ञापन

बाजारों की नाकाबंदी पर भड़के व्यापारी, पंखी चौराहे पर दिया धरना
करवा चौथ की भीड़ के मद्देनजर दुपहिया वाहन रोकने का विरोध
0 प्रदर्शन से खीझकर चली गई पुलिस, घुसने लगे चौपहिया वाहन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
करवा चौथ व्रत पर्व पर शहर के मेन मार्केट बहादुरगंज में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए शुक्रवार को बाजार से जुड़ने वाले मेन रास्तों पर स्लाइडिंग बैरियर और चेन लगाकर दुपहिया वाहनों का आवागमन रोक दिया। इससे व्यापार संगठन के लोग भड़क उठे। कंछल गुट की बाजार इकाइयों के पदाधिकारियों ने पंखी चौराहा पर धरना दे दिया। उधर, व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने डीएम अमृत त्रिपाठी और सीओ सिटी सुमित शुक्ला से मोबाइल पर बात कर नाराजगी जताई। बाद में वहां पहुंचे सदर इंस्पेक्टर ने व्यापारियों के विरोध से खीझकर वाहन रोकने को तैनात किए गए सभी पुलिस कर्मी हटा लिए, जिससे बाजारों में चौपहिया वाहन बेरोक-टोक जाने लगे और सड़कों पर दिन ढले तक अव्यवस्था बनी रही।
त्योहार कोई भी हो, ऐसे मौकों पर बाजारों में भीड़ का उमड़ना कोई नई बात नहीं है। इस दौरान चौपहिया वाहनों, विशेषकर शहर की यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बन रहे ई-रिक्शा को रोकने के लिए यातायात पुलिस बहादुरगंज से जुड़ने वाले सभी मार्गों के प्रमुख नाकों पर स्लाइडिंग बैरियर लगाकर केवल दुपहिया वाहनों को बाजारों के अंदर जाने की इजाजत देती है और इस व्यवस्था को लेकर जन सामान्य ने कभी कोई आपत्ति नहीं की। इसके विपरीत शुक्रवार को बहादुरगंज के फुटपाथों पर सजी दुकानों से करवा चौथ के पूजन का सामान लेने के लिए लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हुई तो पुलिस ने दुपहिया वाहनों पर भी रोक लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000000000000000000
इन ठिकानों पर स्लाइडिंग बैरियर लगाकर रोके गए रास्ते
बहादुरगंज मेन मार्केट की दुकानों तक वाहनों की पहुंच रोकने के लिए पुलिस ने घंटाघर, जेल रोड पर इस्लामियां इंटर कालेज के पास, सदर बाजार में पंखी चौराहा और पचराहा के पास रोड पर स्लाइडिंग बैरियर लगा दिए। इससे फोर व्हीलर और थ्री व्हीलर ई-रिक्शा बाजार के अंदर जाने बंद हो गए। यहां तक गनीमत रही और दुपहिया वाहनों के साथ लोग बैरियर के साइड से निकलकर आगे जाते रहे, लेकिन बाद में पुलिस ने नगर निगम आयुक्त के आदेश की दुहाई देकर बैरियरों पर लोहे की चेन बांधकर सिर्फ पैदल राहगीरों के लिए आगे निकलने की जगह छोड़ी। नतीजा यह हुआ कि त्योहारी खरीददारी के लिए स्कूटर-बाइक से पहुंचे लोगों को गाड़ी पीछे काफी फासले पर पार्किंग में खड़ी करने की हिदायत मिलने लगी और लोगों का दुकानों तक पहुंचना कठिन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000000000000000000
ग्राहक नहीं पहुंचने पर सड़क पर उतरने लगे व्यापारी
सुबह से दोपहर तक दुकानदार त्योहारी सामान सजाए बैठे रहे, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप ग्राहक नहीं आने पर उनका माथा ठनका। कंछल गुट की सदर इकाई के अध्यक्ष पंकज टंडन, बहादुरगंज इकाई अध्यक्ष कंचन गुप्ता और गोविंदगंज बाजार इकाई के महामंत्री सरदार पूरन सिंह ने माजरा समझा तो मोबाइल पर अन्य व्यापारियों से संपर्क साधकर उन्हें भी पंखी चौराहा पर बुला लिया। इन सभी ने वहां प्रशासन को कोसकर धरना देना शुरू कर दिया। इस बीच, मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष दुआ ने डीएम और सीओ सिटी को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए त्योहार पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए ग्राहकों को रोके जाने के बजाय व्यवहारिक तरीके अपनाए जाने का अनुरोध किया। आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ ने भी अधिकारियों से ग्राहकों की राह रोके जाने पर कड़ी आपत्ति की।
000000
पुलिस के हटने के बाद चूड़ी वाली गली में फैली अव्यवस्था
व्यापार संगठनों के चौतरफा विरोध के कारण बैक फुट पर आए पुलिस अफसर भी खिन्न हो उठे। उन्हें कुछ नहीं सूझा तो पंखी चौराहा समेत अन्य नाकों से बैरियर हटाकर सारे पुलिस वाले शाम करीब चार बजे सदर थाने वापस बुला लिए। पुलिस की रोक-टोक हटी तो वाहन बाजार की भीड़ का हिस्सा बनने लगे। महिलाओं को सर्वाधिक असुविधा का सामना चूड़ी वाली गली में करना पड़ा। वहां शृंगार सामग्री खरीदने और मेंहदी लगवाने वाली महिलाओं को संकरी गली से गुजरने वाले वाहनों से खासी दिक्कत हुई और कई बार महिलाओं की दुपहिया वाहन चालकों से झड़पें भी हुईं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा सराफ ने अपनी दुकान के आगे विवाद की स्थिति पैदा होने पर पुलिस को कई बार इत्तला दी, लेकिन थाने से कोई नहीं पहुंचा।

00000
बाजार में भीड़ को असुविधा से बचाने के लिए वाहनों को अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया गया। सदर बाजार से लेकर बहादुरगंज तक यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए स्थायी व्यवस्था जल्द की जाएगी। इसके लिए पिलर लगाए जाने हैं, लेकिन यह काम नगर निगम के स्तर से कराया जाएगा।
-सुमित शुक्ला, सीओ ट्रैफिक/सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed