फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कैंडेट्स ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

कैंडेट्स ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

Thu, 15 Jun 2017 07:31 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
कैंडेट्स ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास
शाहजहांपुर। जीएफ में चल रहे एनसीसी के सीएटीसी-95 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सैन्य संबंधी प्रशिक्षण के साथ योग क्रियाओं का भी अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर योग शिक्षक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कैडेट्स को सूर्य नमस्कार का महत्व समझाते हुए उसकी क्रियाओं का अभ्यास कराया। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, इसके नियमित अभ्यास से तमाम बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। योग तनाव रहित जीवन जीने की कला सिखाता है। कैंप कमांडेंट कर्नल शौकत अली ने कैडेट्स का आह्वान किया कि वह योग क्रियाओं को भली प्रकार सीखकर उन्हें जीवन का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर मेेजर एनयू खान ने एनसीसी का इतिहास बताते हुए उससे मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में एसएस कॉलेेज, जीएफ कॉलेज, दैवी संपद इंटर कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, एसपी कॉलेेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एनटीआई, जनता इंटर कॉलेज, बीसलपुर डिग्री कॉलेज आदि शिक्षण संस्थाओं के लगभग 600 कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। योग के बाद कैडेट्स को मैप रीडिंग, ड्रिल आदि का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। व्यवस्था में मेजर अनिल मालवीय, कैप्टन राम कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. अलका मेहरा, लेफ्टिनेंट शैलेंद्र सिंह, सूबेदार मेेजर भरत सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed