{"_id":"59380a1b4f1c1b26078b456e","slug":"121496844827-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिला नर्सिंग संघ का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिला नर्सिंग संघ का प्रतिनिधि मंडल
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर।
संयुक्त नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को लखनऊ में जनता दरबार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान संविदा नर्सेज को समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग की।
सीएम से मिलकर लौटे संयुक्त नर्सेज संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी पूरी बात सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में भाजपा की तीन अप्रैल 2016 की लखनऊ में हुई अधिकार दिलाओ रैली का जिक्र किया। इस पर योगी ने भरोसा दिया कि समान वेतन पर काम चल रहा है जल्द ही संविदा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने लगेगा। नर्सेस संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की कि सृजित पदों में जो भी नई भर्ती होनी है। उनमें कई वर्षों से काम कर रहीं संविदा नर्सेस का समायोजन करने की मांग की है। नर्सेज संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी, प्रदेश महासचिव प्रीती राणा, विभा सिंह, अर्चना पांडेय, हेमलता तिवारी, निशा सचान, किरन वेदी शामिल रहीं।