{"_id":"6a9dc010d9ac98f13002606a","slug":"120-teachers-honored-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183856-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 120 शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 120 शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में शिक्षक को सम्मानित करते क्षेत्री
शाहजहांपुर। श्रीरामचंद्र मिशन और हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 120 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि हार्टफुलनेस मेडिटेशन और रामचंद्र मिशन की ओर से विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम सार्थक हैं। इनसे तनाव कम करने और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिल सकती है।
लखनऊ से आए चेतन और गोपाल ने हार्टफुलनेस के कार्यक्रम के तहत आंखों पर पट्टी बांधकर किताब और विजिटिंग कार्ड पढ़कर तथा वस्तुओं के रंग बताकर लोगों को हैरान कर दिया। समारोह में एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके आजाद, डॉ. अरुण यादव, आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी, डीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह समेत 120 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
--
राष्ट्रपति पुरस्कार की 25वीं वर्षगांठ पर पदम सिंह का अभिनंदन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पदम सिंह का पुरस्कार प्राप्ति की 25वीं वर्षगांठ पर नागरिक अभिनंदन किया गया। समाज के लोगों ने उन्हें माल्यार्पण, स्मृति-चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्हें वर्ष 2001 में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था। महासभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री कुंवर मुनीश सिंह परिहार, मुकेश सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद
--
ग्रामीण बैंक में भी शिक्षकों का सम्मान
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों का क्षेत्रीय प्रबंधक विनय मिश्रा ने अंगवस्त्र, कार्ड और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों के लिए बैंक की वेतनभोगी बचत खाता योजना की जानकारी भी दी। संवाद