फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पंजाब मेल रद्द, दून एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से रही

पंजाब मेल रद्द, दून एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से रही

Tue, 22 Jan 2019 10:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
पंजाब मेल रद्द, दून एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से रही
रोजा (शाहजहांपुर)। ट्रेनों की लेट-लतीफी के साथ अचानक रद्द किए जाने का सिलसिला रुक नहीं रहा। मंगलवार को अप पंजाब मेल को रद्द कर दिया गया। इससे यात्री परेशान रहे। अप और डाउन दून एक्सप्रेस के साथ हिमगिरी भी देरी से रहीं।
विज्ञापन

मौसम ने सोमवार को अचानक करवट बदली थी। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर भी हुआ है। ऐसे में अप दून एक्सप्रेस मंगलवार को 10 और डाउन सात घंटे देरी से रहीं। हिमगिरी एक्सप्रेस तीन, अवध-असम दो घंटे देरी से चलीं। यात्रियों को स्टेशन पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पंजाब मेल अचानक रद्द किए जाने से काफी यात्रियों ने रिजर्वेशन टिकट पर कैंसिल कराए।
विज्ञापन


फौजियों ने जीजा-साली को अवध-असम एक्सप्रेस से उतारा
शाहजहांपुर/रोजा। जीजा और साली को लेकर मंगलवार को जीआरपी,आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद दोनों को मिलाया जा सका। दरअसल, दोनों को तिलहर स्टेशन पर अवध-असम के कोच से फौजियों ने उतार दिया था। यहां से शाहजहांपुर आने के लिए यह मालगाड़ी में बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार प्रांत के पूर्णिया जिले के थाना थम्भा के गांव बिसमपुर का रहने वाला प्रदीप कुमार हरियाणा के रोहतक में रहकर नौकरी करता है। वह अपनी साली शोभा पुत्री सीताराम के साथ घर वापसी के लिए रोहतक से सोमवार को अवध-असम एक्सप्रेस में सवार हुआ था। बकौल प्रदीप कोच में बरेली से कुछ फौजी सवार हो गए। फौजियों ने ट्रेन के तिलहर पहुंचने पर उसे और साली को कोच से उतार दिया। कुछ देर के बाद यहां मालगाड़ी आई। लोगों के कहने पर वह शाहजहांपुर तक आने के लिए साली के साथ मालगाड़ी में सवार हो गया। किसी वजह से मालगाड़ी बनथरा स्टेशन पर रोक दी गई। इसी दौरान यहां हिमगिरी एक्सप्रेस ने ठहराव लिया। उसकी साली तो हिमगिरी में सवार हो गई, लेकिन उसके चढने से पहले ट्रेन चल दी। इसके बाद उसने बनथरा स्टेशन मास्टर को पूरी घटना के बारे में बताया। बनथरा स्टेशन मास्टर ने कांट्रोल को सूचना दी। सूचना पर हिमगिरी एक्सप्रेस को रोजा जंक्शन पर रोकने के बाद शोभा को जीआरपी ने ट्रेन से उतारा। देर शाम प्रदीप भी यहां पहुंच गया। जीआरपी पोस्ट प्रभारी बलजीत यादव ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।


अचानक बदल दिया किसान एक्सप्रेस का प्लेटफार्म, भगदड़
शाहजहांपुर। डाउन किसान एक्सप्रेस का मंगलवार सुबह शाहजहांपुर स्टेशन पर अचानक प्लेटफार्म बदल दिए जाने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में भगदड़ की स्थिति बन गई। यात्री प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बों के बीच से कूद-कूद कर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। किसान एक्सप्रेस का ठहराव प्लेटफार्म नंबर दो पर निर्धारित है। मंगलवार सुबह किसान एक्सप्रेस के यहां आने से पहले एक मालगाड़ी पहुंच गई। लाइन क्लियर न होने की वजह से मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहराव दे दिया गया। इसी दौरान किसान एक्सप्रेस भी आ गई। इसके चलते किसान को प्लेटफार्म नंबर दो के स्थान पर प्लेटफार्म नंबर एक पर ठहराव देना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed