{"_id":"5bce1147bdec226954313d7b","slug":"11540231495-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में भाकियू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में भाकियू का प्रदर्शन
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 01 व 02 में।
पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में भाकियू का प्रदर्शन
जायज कनेक्शनों को कटिया बताकर धन उगाही पर भड़के कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बिजली के जायज कनेक्शनों को कटिया बताकर किसानों का आर्थिक दोहन किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जिला अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह के नेतृत्व में टाउन हाल के शहीद द्वार मैदान से जुलूस निकाला और पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता अजीत श्रीवास्तव का घेराव करने के इरादे से जेल रोड स्थित उनके कार्यालय पर जा धमके। एसई श्रीवास्तव के नहीं मिलने पर उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया, लेकिन बाद में वहां पहुंचे एक्सईएन ग्रामीण आरबी यादव ने नाराज कार्यकर्ताओं को किसी तरह समझाकर शांत किया।
भाकियू नेतृत्व को किसानों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने पर भी विभागीय कर्मचारी निरीक्षण के बहाने गांवों में जाकर उन पर कटिया डालकर बिजली जलाने का आरोप लगाते हुए धन की उगाही कर रहे हैं। यही नहीं रकम देने से मना करने पर कर्मचारी कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं। एक्सईएन यादव के सामने यही मुद्दा उठाते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि नियमानुसार ऐसे मामलों मेें कार्रवाई से पहले नोटिस दिया जाना चाहिए, लेकिन विभाग ने यह प्रक्रिया अपनाने की भी कोई जरूरत नहीं समझी। एक्सईएन ने आश्वस्त किया कि ऐसी शिकायतों की जांच कर दोषी पाए गए कर्मचारियों पर कड़ी विभागीय कार्यवाही कराई जाएगी। बाद में कार्यकर्ताओं का हुजूूम कलक्ट्रेट पहुंचा और किसानों की अन्य समस्याओं के संबंध में एसडीएम सदर रामजी मिश्रा से मिला। डीएम के नाम एसडीएम को दिए ज्ञापन में धान की पराली खेतों में जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने, धान क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीद किए जाने, जंगली और आवारा पशुओं पर रोक लगाने, चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में संजीव अवस्थी, ब्रज किशोर मिश्रा, रामचंद्र, रवि प्रकाश प्रजापति, श्री निवास, रंजीत सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, अनिल सिंह, ओमप्रकाश राजपूत आदि शामिल रहे।