{"_id":"5b16e2ef4f1c1bb36e8b652f","slug":"11528226543-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में भारी भीड़ देखकर खफा हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में भारी भीड़ देखकर खफा हुए डीएम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
DM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान दिवस में मंगलवार को भारी भीड़ देख डीएम अमृत त्रिपाठी का पारा हाई हो गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि फर्जी निस्तारण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान डीएम के तेवर देखकर कई बार संबंधित अधिकारियों की धुकधुकी बढ़ी, लेकिन अंत भला तो सब भला की तर्ज पर समाधान दिवस समाप्त होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान विधायक चेतराम भी मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं सुनी। अमर उजाला ने समाधान दिवस पर लाइव रिपोर्टिंग की।
समय : सुबह 10.20 बजे
डीएमक अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चनप्पा पुवायां के नए तहसील भवन पहुंचे और तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के स्टालों की निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि दिव्यांग प्रमाणपत्र, पेंशन संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाना चाहिए।
समय : सुबह 10.30 बजे
डीएम, एसपी ने समाधान दिवस में शिकायत सुननी शुरू कीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल और सही निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जमीनी विवाद की शिकायतें अलग कर श्रावस्ती मॉडल के तहत निस्तारण कराया जाए। इस मॉडल के तहत गठित टीमें रविवार को छोड़ शेष सभी दिन काम करेंगी।
विज्ञापन
समय : सुबह 11.00 बजे
डीएम ने कोटेदारों का वितरण रोस्टर मंगवाया। मंगलवार को पुवायां नगर में कोटेदार रामरतन, विमला देवी और दीपक शर्मा के यहां राशन वितरण होना था। डीएम ने बंडा के बीईओ, एडीओ कोऑपरेटिव, नगर पालिका पुवायां के ईओ को कोटेदारों की जांच के निर्देश दिए। जांच में कोटेदार विमला देवी की दुकान बंद मिली। उसे तत्काल सीज करा दिया गया। रामरतन की दुकान पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी गायब मिले।
समय : 11.30 बजे
फरियादियों की संख्या बेहद बढ़ जाने पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाना शुरू किया। डीएम ने कहा कि पूर्व में शिकायतों का सही निस्तारण हो रहा होता तो इतनी भीड़ नहीं लगती। डीएम ने संबंधित को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। गांव झबरिया के उपदेश ने 10 माह से दिव्यांग पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने पुवायां की बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई।
समय : दोपहर 01.20 बजे
शिकायतों की संख्या तीन सौ के पार हुई। इसके बाद भी शिकायतकर्त्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। डीएम ने फिर से संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि पीड़ित समय और धन खर्च कर आता है, इसके बाद भी फर्जी समाधान कर दिया जाता है।
समय : दोपहर 02.00 बजे
तमाम अधिकारी अपने विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर इधर उधर घूमते दिखे। डीएम ने सभी शिकायत अपने पास जमा कराई और गिनती कराई तो 398 शिकायतें पाई गईं। डीएम ने तहसीलदार और एसडीएम को चेताया कि बुधवार सुबह तक सभी शिकायतें दर्ज हो जानी चाहिए, वह खुद ही शिकायतों की संख्या चेक करेंगे। इसके बाद डीएम वापस जिला मुख्यालय लौट गए।