फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन कर सीडीओ का किया घेराव

ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन कर सीडीओ का किया घेराव

Fri, 16 Jun 2017 07:07 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन कर सीडीओ का किया घेराव
शाहजहांपुर। ग्राम पंचायतोें के खराब पड़े हैंड पंपों को रीबोर कराने और आवास तथा शौचालयों के निर्माण को शासन से धनराशि दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम से भेंट करने के बाद अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारी विकास भवन पहुुंचे। वहां उनकी सीडीओ टीके शिबु से तकरार हो गई। इसके विरोध में प्रधानों ने सीडीओ का घेराव कर उनके कक्ष के बाहर हंगामा कर धरना दे दिया। इस बीच, वहां एसडीएम सदर रामजी मिश्रा और सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव भी पहुुंच गए। बाद में सीडीओ के खेद जताने पर प्रधान शांत हुुए।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के पदाधिकारी जितेंद्र चौधरी, रामसेवक यादव, विपिन मिश्रा आदि ग्राम प्रधानों की कुछ समस्याओं के समाधान की मांग करने शुक्रवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने वहां प्रधानों के साथ प्रदर्शन किया। बाद में डीएम नरेंद्र सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर खराब पड़े हैंड पंपों को रीबोेर कराने के लिए ग्राम निधि से धनराशि जल निगम को दिए जाने संबंधी आदेेश का विरोध किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानोें का कहना था कि ग्राम पंचायतें स्वयं यह कार्य कराने में सक्षम हैं। डीएम ने शासन के आदेश का हवाला देते हुुए कहा कि सरकार ने यह काम जल निगम को सौंपा है। अंतत: सहमति बनी कि एक ग्राम पंचायत में दो अथवा दो से अधिक हैंड पंप खराब होने पर एक हैंड पंप जल निगम और शेष हैंड पंप ग्राम पंचायत से रीबोर कराए जाएंगे। डीएम से मिलने के बाद प्रधानोें का जत्था पुलिस कार्यालय जाकर एसपी केबी सिंह से मिला और उनसे भी कुछ मुद्दों पर वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से भेंट करने के बाद संगठन के प्र्रदेश महासचिव विपिन मिश्रा मनरेगा उपायुक्त राजेश झा से मिलने विकास भवन पहुुंचेे। डीसी मनरेगा के कार्यालय में नहीं मिलने पर प्रधानों का जत्था सीडीओ को अपनी समस्याएं बताने के लिए उनके कक्ष की ओर बढ़ा। सीडीओ ने वार्ता के लिए पांच प्रधान प्रतिनिधि बुलाए, लेकिन उनके कक्ष में अन्य कई प्रधान भी जा पहुंचे।

इसी बात को लेकर सीडीओ से कहासुनी होेने पर कुपित ग्राम प्रधानों ने उनके कक्ष के बाहर बैठकर नारेबाजी के साथ धरना शुरू कर दिया। प्रधान इस बात पर अड़ गए कि सीडीओ कक्ष से बाहर आकर प्रधानों से माफी मांगें और यदि प्रधानों से कोई गलती हुई है तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस बखेड़े की जानकारी पाकर एसडीएम और सीओ सिटी भी विकास भवन जा पहुंचेे। दोेनों अफसरों ने नाराज प्रधानोें को समझाना शुरू किया। इस बीच, सीडीओ बाहर आकर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि किसी का अपमान करने की उनकी कतई मंशा नहीं रही। बाद में सीडीओ ने प्रधानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed