फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रेल लाइन पर आया ट्रक, बूम का हिस्सा श्रमजीवी से टकराया

रेल लाइन पर आया ट्रक, बूम का हिस्सा श्रमजीवी से टकराया

Wed, 13 Mar 2019 06:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
रेल लाइन पर आया ट्रक, बूम का हिस्सा श्रमजीवी से टकराया
शाहजहांपुर। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार रात बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा। खेड़ा-बझेड़ा की ओर से आ रहे ट्रक ने यहां रेल क्रॉसिंग का बूम तोड़ दिया। बूम तोड़ने के बाद ट्रक रेल लाइन पर पहुंच गया। इसी दौरान रात करीब 11:45 बजे श्रमजीजी एक्सप्रेस पहुंच गई। ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोका। इससे यात्रियों को झटका भी लगा। क्रॉसिंग के बूम का हिस्सा भी ट्रेन के इंजन से टकराया। पायलट ने सूचना पावर केबिन और कंट्रोल को दी। सूचना पर आरपीएफ और सिग्नल विभाग का स्टाफ पहुंच गया। आरपीएफ ने ट्रक को मय चालक कब्जे में ले लिया है। हादसे की वजह से अप लाइन पर लखनऊ मेल, बाघ एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

अप श्रमजीवी एक्सप्रेस मंगलवार रात करीब 11:15 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची थी। यहां दो मिनट का स्टॉपेज लेने के बाद ट्रेन बरेली की ओर रवाना हो गई। रात करीब 11:45 बजे ट्रेन बिलपुर रेल क्रॉसिंग पहुंची। ट्रेन के लोको पायलट की यहां रेल ट्रैक पर खड़े ट्रक पर नजर गई। उसने सूझबूझ के साथ इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोका। इस दौरान बूम की टक्कर भी श्रमजीवी एक्सप्रेस से लगी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसके बाद पीछे आ रहीं रेलगाड़ियों को भी रास्ते में रोकना पड़ा। डाउन लाइन पर भी रेल सिग्नल से ट्रेनों को रोकना पड़ा। बुधवार सुबह तक क्रॉसिंग का बूम ठीक न हो पाने की वजह से रात भर अप-डाउन ट्रेनों को कॉशन देकर पास किया गया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बिलपुर क्रॉसिंग का बूम टूटने की वजह से ट्रेनों को कॉशन देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed