फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डाउन पंजाब मेल समेत तीन रेलगाड़ियां रहीं रद्द

डाउन पंजाब मेल समेत तीन रेलगाड़ियां रहीं रद्द

Fri, 22 Mar 2019 03:46 PM IST
abhishek tiwari तिवारी अभिषेक
Updated Fri, 22 Mar 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
डाउन पंजाब मेल समेत तीन रेलगाड़ियां रहीं रद्द
रेल यात्रियों को बृहस्पतिवार को भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ा। ट्रेनों का टाइम टेबल पहले से बेपटरी है। इस बीच बृहस्पतिवार को जननायक, जम्मूतवी एक्सप्रेस के साथ पंजाब मेल को भी रद्द रखा गया। पंजाब मेन अचानक रद्द किए जाने से ज्यादा समस्या हुई। इधर, त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से रहीं।
विज्ञापन


अप 13151 जम्मूतवी और 15211 जननायक एक्सप्रेस रद्द किए जाने संबंधी सूचना रेलवे ने बुधवार को ही प्रसारित कर दी थी। पहले से सूचना होने के चलते यात्रियों को ज्यादा समस्या नहीं हुई। उन्होंने दूसरी रेलगाड़ियों से सफर किया। इधर, बृहस्पतिवार को अचानक डाउन 13006 पंजाब मेल को भी रद्द कर दिया गया। इस ट्रेन के रद्द होने संबंधी सूचना पहले से न होने की वजह से यात्रियों को समस्या हुई। बृहस्पतिवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, गुवाहटी एक्सप्रेस देरी से रहीं। इसके चलते यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


तिलहर स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
तिलहर रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग जोर पकड़ने लगी है। कस्बे के दर्जनों लोगों ने इस संबंध में हस्ताक्षर युक्त पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव न होने से होने वाली परेशानियों के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की पांच तहसीलों में शाहजहांपुर के बाद तिलहर और तिलहर के कस्बा मीरानपुर कटरा में ही रेलवे स्टेशन हैं। इन स्टेशनों में बरेली-रोजा पैसेंजर के अलावा अन्य किसी ट्रेन का ठहराव नहीं होता। लंबे समय से तिलहर स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की जा रही है। कई बार केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज से भी लोगों ने मांग की।


उन्होंने भरोसा भी दिया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। नई बस्ती निवासी समाज सेवी कौशल कुमार गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने अब स्टेशन पर कम से कम त्रिवेणी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। मांग करने वालों में सभासद मनोज कुमार, कमरम खां, मुमताज अली, शमीम अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed