{"_id":"5bd35af2bdec2269c23655ff","slug":"111540578034-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-38,आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ स्थित विद्युत उपकेंद्र में एसडीओ का घेराव करते जय दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता
आवास विकास कॉलोनी का विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन
कनेक्शन देने और बिल सुधार में रिश्वत खोरी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जय दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कॉलोनी के वाशिंदों का आरोप था कि बिजली कर्मचारी कनेक्शन आवंटित करने व बिल सुधार के नाम पर रिश्वत की मांग करते हैं। कॉलोनी वाशिंदों ने चेताया कि यदि एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।
दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष सीता गुप्ता के नेतृत्व में तमाम महिलाएं विद्युत उपकेंद्र पहुंचीं और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों का आरोप लगाया कि कनेक्शन काटने के बाद सुविधा शुल्क लेकर तत्काल जोड़ दिए जाते हैं। इसके अलावा एक अधिकारी की सांठगांठ के चलते घरेलू कनेक्शन से दुकानों में बिजली जलाई जा रही है। इसके एवज में मोटी रकम वसूली जाती है। आरोपों को लेकर एसडीओ अवनीश कुमार से कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोंक भी हो गई। कार्यकर्ताओं ने चेताया यदि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार ना हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उधर एसडीओ अवनीश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच कराई जाएगी। घरेलू कनेक्शन से कामर्शियल प्रयोग लेने की बात सामने आई है। इसे गंभीरता से लिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में श्याम मनोहर गुप्ता, पद्मावती देवी, सोनी, रीना, सर्वेश कुमारी, रामरती आदि शामिल रहीं।