फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पर्व दर्जा राज्यमंत्री कोविद पंचतत्व में विलीन

पर्व दर्जा राज्यमंत्री कोविद पंचतत्व में विलीन

Wed, 24 Oct 2018 11:39 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
पर्व दर्जा राज्यमंत्री कोविद पंचतत्व में विलीन
फोटो 01, 02, 03, 04, 05,06 व16 में।
विज्ञापन

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कोविद पंचतत्व में विलीन
0 खन्नौत मोक्षधाम पर बेेटे दिव्यांश ने दी मुखाग्नि
0 अंत्येष्टि में उमड़े जनप्रतिनिधि, राजनीतिक और शुभचिंतक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कोविद कुमार सिंह बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। खन्नौत मोक्षधाम पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके इकलौते बेटे दिव्यांश ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और शुभ चिंतकों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। गुरुग्राम के मेदांता सिटी हास्पिटल मेें कोविद सिंह बीती शाम निधन हो गया था।
दोपहर करीब 12 बजे उनकी शवयात्रा आरंभ हुई। टाउन हाल के आर्य समाज परिसर में शवयात्रा कुछ देर को ठहरी और वहां पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मोक्षधाम परिसर में दिवंगत नेता का आर्य समाजी पद्धति से अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व, प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से एडीएम फाइनेंस अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की और पुलिस की टुकड़ी ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी। फ्लाईओवर से कचहरी रेलवे क्रासिंग तक लगा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

शवयात्रा में भीड़ के कारण ट्रैफिक पुलिस ने शव यात्रा को रास्ता देने के लिए लोधीपुर पुल की ओर से आने वाले वाहन जीआईसी तिराहा के पास, स्टेशन रोड और कैंट एरिया से आने वाले वाहनों को रेलवे फ्लाईओवर पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास रोक देने से जाम लग गया।


अंत्येष्टि में यह भी रहे शामिल
दिवंगत नेता की अंत्येष्टि में पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह व रोशन लाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, डीसीबी के चेयरमैन डीपी सिंह, प्रदेेश के पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, पूर्व विधायक राजेश यादव, देवेंद्र पाल सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, जगदीश कुशवाहा, सपा के लखनऊ से आए प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, पार्टी जिला अध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सपा सेक्युलर मोर्चा के जिला अध्यक्ष अग्निवेश समाजवादी, व्यापारी नेता सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed