{"_id":"5bccb3fbbdec22697b115b7b","slug":"111540142075-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोर से तंग किसान ने की खुदकुशी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोर से तंग किसान ने की खुदकुशी, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर(शाहजहांपुर)। सूदखोर से तंग आकर एक किसान ने खुदकुशी कर ली। उसका शव रविवार दोपहर खेत में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। शव पीएम को भेज दिया गया है।
थाना गढ़िया रंगीन के गांव पिपरथरा निवासी 25 वर्षीय रामबरन पुत्र ओमप्रकाश ने पांच माह पहले बाइक खरीदने के लिए गांव के ही नेत्रपाल से पचास हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे नेत्रपाल अपने साथी गुड्डू के साथ रामबरन के घर पहुंच गया और ब्याज सहित रुपया वापस करने को कहा। आरोप है कि रुपये नहीं मिलने पर नेत्रपाल ने रामबरन को गाली देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी, जबकि रामबरन ने बाजरा की फसल कटने के बाद रुपये वापस करने का भरोसा भी दिया लेकिन वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इससे रामबरन दहशत में आ गया और उसने चार घंटे बाद लगभग 12 बजे खेत में पेड़ पर फंदा लगा लिया। मृतक की पत्नी शीला ने थाने पहुंचकर नेत्रपाल व गुड्डू के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि एक माह से नेत्रपाल आए दिन धमकी देता था। उसके तीन बच्चे है। पति की मौत के बाद आखिर उनकी परवरिश कैसे होगी। थानाध्यक्ष इंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 306,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।