{"_id":"5ba4e553867a557eac52869c","slug":"111537533267-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...अब कार्रवाई की पीटी जा रही लकीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...अब कार्रवाई की पीटी जा रही लकीर
Updated Fri, 21 Sep 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...अब कार्रवाई की पीटी जा रही लकीर
पहले धारा 144 का उल्लंघन,सीएम के पुतला दहन के बाद हरकत में आई पुलिस
वीडियो क्लीपिंग के जरिये आशा वर्करों की होगी पहचान, तलाशे जाएंगे नाम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पहले धारा 144 का उल्लंघन, फिर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किए जाने के बाद हरकत में आई पुलिस आशाओं पर कार्रवाई के नाम पर लकीर पीटने का ढोंग कर रही है। हालांकि पुलिस नाम मिलने पर कार्रवाई का दावा कर रही है।
आशा वर्करों ने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए तीन दिन पहले भारी संख्या में एकत्र होकर सुदामा चौराहे पर जाम लगाकर ढाई घंटे तक स्कूली बच्चों व शहरवासियों को परेशान कर दिया था। इस निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर प्रशासन पीछे हट गया। लिहाजा आशाओं ने आंदोलन को और तेज करते हुए बृहस्पतिवार को सुदामा चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर दिया। तब पुलिस की आंख खुली और 40-50 अज्ञात आशाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। अब कार्रवाई के नाम पर लकीर पीटी जा रही है। आशा वर्कर 10 सितंबर से खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर धरना दे रही हैं, ऐसे में पुलिस की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करना भी कार्रवाई के नाम पर पुलिस की भूमिका पर संदेह खड़ा कर रहा है। अब पुलिस उन आशाओं के नाम तलाश रही है, जो पुतला दहन के समय में मौजूद थीं। इसके लिए वीडियो क्लीपिंग देखने के बाद पुलिस सीएमओ कार्यालय से आशाओं का डाटा निकलवाने की तैयारी कर रही है। हालांकि पुलिस पुतला दहन करने वाली आशाओं की पहचान शुक्रवार को नहीं कर पाई थी।
-------
वीडियो क्लीपिंग देखकर आशा वर्करों की पहचान की जाएगी कि पुतला दहन में कौन-कौन आशा थी, इसलिए सीएमओ दफ्तर से भी आशा वर्करों का रिकॉर्ड भी दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
रामनरेश यादव, एसएसआई सदर कोतवाली