फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नील गाय के झुंड से टकराई मालगाड़ी, हादसा टला

नील गाय के झुंड से टकराई मालगाड़ी, हादसा टला

Mon, 02 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
नील गाय के झुंड से टकराई मालगाड़ी, हादसा टला
नील गाय के झुंड से टकराई मालगाड़ी, हादसा टला
विज्ञापन

अप लाइन पर कहेलिया-आरसीएम स्टेशन के पास हादसा
कॉसन के चलते धीमी थी ट्रेन की स्पीड, ट्रैक की जांच हुई
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अप लाइन पर कहेलिया और रामचंद्र मिशन रेलवे स्टेशन के बाद मालगाड़ी नीलगायों के झुंड से टकरा गई। ट्रेन की स्पीड कॉशन के चलते काफी कम थी, ऐसे में कोई हादसा नहीं हुआ। हादसे में दो नीलगाय घायल हो गए। बाद में झुंड खेतों की ओर भाग गया। रेल पथ विभाग ने ट्रेन की जांच की इसमें सब कुछ ओके पाया गया।

कोयला से भरी मालगाड़ी सोमवार शाम बरेली की ओर जा रही थी। कहेलिया और रामचंद्र मिशन स्टेशन के बीच रेल लाइन को बदलने का काम दो दिन पहले ही किया गया था। ऐसे में यहां से ट्रेन कॉशन के साथ गुजर रही हैं। मालगाड़ी की स्पीड भी काफी कम थे। इसी दौरान रेल ट्रैक को पार कर रहे नीलगायों के झुंड से इंजन टकरा गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर स्पीड और कम कम। इसमें दो नीलगाय घायल हो गए। इस दौरान खेतों में का कर रहे किसान भी चौंक गए। नीलगाय का झुंड खेतों की ओर भाग गया। इससे ट्रेन के इंजन या रेल ट्रैक को कोई नुकसान नहीं हुआ। पायलट ने शाहजहांपुर पहुंचने के बाद इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद ट्रैक की जांच की गई। इसमें सब कुछ ओके पाया गया। इसी स्थान पर पिछले महीने नीलगाय का झुंड मालगाड़ी से टकरा गया था। हादसे में एक नीलगाय इंजन में फंस गया और उसका शव इंजन में फंसे-फंसे शाहजहांपुर तक आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed